हरभजन-गीता दूसरी बार बनेंगे पैरेंट्स, इन एक्ट्रेसेस ने बताया 2021 में कब बनेंगी मां

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

मुंबई। पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी एक्ट्रेस पत्नी गीता बसरा दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं। फैंस को यह जानकारी गीता ने अपने सोशल मीडिया अकांउट्स से पोस्ट कर दी। उन्होंने पोस्ट में बताया है कि जुलाई, 2021 में वे फिर से पैरेेंट्स बनने वाले हैं। हरभजन-गीता के अलावा और भी सेलेब्स ने हाल ही फैंस को 'गुड न्यूज' देने की जानकारी शेयर की है। आइए जानते हैं कौन-कौन सेलेब्स इस साल बनने जा रहे हैं माता-पिता:

हरभजन-गीता बसरा
गौरतलब है कि हरभजन ने 29 अक्टूबर, 2015 में गीता बसरा से विवाह रचाया था। 27 जुलाई, 2016 को उनके घर बेटी ने जन्म लिया। अब 5 साल बाद एक बार फिर उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। गीता की शेयर फोटोज में बेटी हिनाया मां के बेबी बंप को किस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि गीता ने कुछ हिन्दी फिल्मों में काम किया है। इनमें डेब्यू फिल्म 'दिल दिया है', 'द ट्रेन', मि. जॉय बी करवल्हो', पंजाबी फिल्म 'लॉक' और 'सेकंड हैंड हस्बैंड' शामिल है।

shreya_ghosal.png

श्रेया घोषाल- शिलादित्य
बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने 5 फरवरी, 2015 को शिलादित्य से शादी की थी। हाल ही श्रेया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को जानकारी दी कि वह प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने फैंस से प्यार और दुआ के लिए अपील भी की। बता दें कि 12 मार्च को श्रेया ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान फैंस और सेलेब्स ने उन्हें बर्थडे के साथ आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं दीं। श्रेया के गाए पॉपुलर सॉन्ग्स में 'मनवा लागे...', 'पियू बोले...' और 'बेरी पिया...' जैसे सुरीले गाने शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : बेबी के लिए दबाव बना रहा परिवार, Monalisa और विक्रांत कर रहे बेबी की प्लानिंग

lisa_hyden.png

लिसा हेडन-डिनो लालवानी
बॉलीवुड एक्ट्र्रेस लिसा हेडन तीसरी बार मां बनने वाली हैं। हाल ही लीसा ने अपने बेबी बंप की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उनके पति डिनो लालवानी ने महिला दिवस पर कयास लगाया कि आने वाले बच्चा बेबी गर्ल होगा। बता दें कि लीसा ने अक्टूबर 2016 में डिनो से शादी की थी। उनका पहला बच्चा 2017 में, दूसरा फरवरी 2020 में आया। उनका तीसरा बच्चा जून, 2021 में आने की संभावना है। वर्क फ्रंट की बात करें, तो लीसा 'ए दिल है मुश्किल', 'शौकीन', 'रास्कल्स', हाउसफुल 3' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन के दौरान ये पांच अभिनेत्रियां हुई प्रेग्नेंट, जल्द होगी घर में नन्हे मेहमान की एंट्री

jyotsna_and_nitesh.png

ज्योत्सना और नीतेश सिंह
'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस ज्योत्सना चंदोला ने नीतेश सिंह 'हांटेड नाइट्स' शो के सेट्स पर मिले थे और वहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई। ये कपल 2014 में विवाह बंधन में बंधा। अब ज्योत्सना ने अपने फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की है। एक्ट्रेस ने गुड न्यूज शेयर करते हुए बताया था कि जीवन के इस नए फेज में उन्हें इसलिए ताकत मिल रही है कि वह अपने पापा को महसूस कर सकती हैं। उन्होंने कहा मेरे पापा वापस आ रहे हैं। बता दें कि ज्योत्सना के 56 साल के पिता को 2019 में ब्रेन कैंसर हो गया था।

kishwar_merchant.png

किश्वर मर्चेंट-सुयश राय
टीवी एक्र्टेस किश्वर मर्चेंट ने भी मार्च माह में ही प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। किश्वर ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कुछ फोटोज शेयर कीं। इन फोटोज में किश्वर और उनके पति सुयश राय समंदर किनारे नजर आए। साथ ही इन फोटोज में समंदर किनारे की रेत पर अगस्त 2021 लिखा नजर आया। एक्ट्रेस ने कैप्शन में भी कन्फर्म किया कि उनके यहां नन्हा मेहमान 2021 में आएगा।

बढ़ा ड्यू डेट पब्लिक करने का चलन
हॉलीवुड के बाद बॉलीवुड में भी अब प्रेग्नेंसी और ड्यू डेट सार्वजनिक घोषणा करने का चलन पिछले कुछ वर्षों में बढ़ा है। कुछ साल पहले प्रेग्नेंसी और ड्यू डेट को सार्वजनिक नहीं करने की कोशिश की जाती थी। अब धीरे-धीरे सेलेब्स सहित आम लोग भी ड्यू डेट को पब्लिक करने लगे हैं। पिछले साल सैफ अली खान-करीना कपूर, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा ने खुद आगे आकर प्रेग्नेंसी और ड्यू डेट की घोषणा की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment