लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज 34 साल की हो गई हैं। जी हां, आज एक्ट्रेस का जन्मदिन है। वहीं बीते दिन सरकार ने कंगना को उनका गिफ्ट दे ही दिया है। कंगना को फिल्म 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी' और 'पंगा' के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह चौथी बार है जब कंगना नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर रही हैं। वहीं कंगना अपने बेबाक और किसी से ना डरने के अंदाज को लेकर खूब सुर्खियां बंटोरती हैं। आए दिन कंगना ट्वीट कर बॉलीवुड इंडस्ट्री और सामाजिक मुद्दे पर अपनी राय रखती हुईं नज़र आती हैं। लेकिन कई बार यह भी देखा गया है कि वह कई लोगों से पंगा भी ले लेती हैं। चलिए उनके जन्मदिन पर एक्ट्रेस की जिंदगी से जुड़े पांच बड़े विवादों पर नज़र डालते हैं।

नेपोटिज्म को बढ़ावा देते हैं करण जौहर
एक्ट्रेस कंगना रनौत ही वह इंसान हैं। जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में पल रहे नेपोटिज्म के मुद्दे को उजागर किया है। उन्होंने एक बार नेपोटिज्म मुद्दे पर बोलते हुए एक बार मशहूर फिल्म निर्माता करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' पर ही उन्हें कहा था कि 'अगर कभी उनकी बायोपिक बनती है तो करण उसमें करण मूवी माफिया, बाहर से आए लोगों को लेकर असहिष्णु है और नेपोटिज्म को बढ़ावा देता है।' इस शो में कंगना सैफ अली खान संग पहुंची थीं। वह भी कंगना की बातें सुन काफी हैरान हो गए थे और करण ने अपने ही शो में कंगना से उनके बर्ताव के लिए माफी भी मांगी थी।

बी ग्रेड एक्ट्रेस हैं तापसी और स्वरा
कंगना रनौत अभिनेताओं के साथ-साथ कई अभिनेत्रियों से भी पंगा ले चुकी हैं। एक बार कंगना एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस तापसी पन्नू और स्वरा भास्कर पर निशाना साधते हुए उन्हें ब्री ग्रेड एक्ट्रेस बोला था। दरअसल, कंगना ने एक इंटरव्यू में नेपोटिज्म के बारें में बात करते हुए कहा था कि 'एक ना एक दिन वह हारेंगी ही क्योंकि कल के दिन कई जरूरतमंद लोग उनसे मिलेंगे तो वह कहेंगे की केवल कंगना को ही नेपोटिज्म से ही प्रॉब्लम है। वह तो करण को प्यार करते हैं। कंगना ने ब्री-ग्रेड मुद्दे पर कहा कि वहीं अगर यह एक्ट्रेसेस भी करण से प्यार करती हैं तो वह क्यों बी ग्रेड एक्ट्रेस हैं? दोनों ही आलिया और अनन्या पांडे से ज्यादा बेहतरीन एक्ट्रेस हैं तो आपको काम क्यों नहीं दिया जाता है?'

आयुषमान खुराना को बताया चापलूस आउटसाइडर
सुशांत सिंह राजपूत के देहांत के बात कंगना सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई ट्वीट करती रही। उनका मानना है कि सुशांत को इंडस्ट्री के ही लोगों ने मिलकर मारा है। इस दौरान जब एक्टर आयुष्मान खुराना सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के समर्थन में सामने आए तब कंगना ने आयुष्मान पर निशाना साधते हुए कहा कि 'चापलूस आउटसाइडर्स सिर्फ एक ही वजह से मूवी माफिया का सपोर्ट करते हैं क्योंकि दोनों के विचार एक जैसे हैं। उन्हें इस इंडस्ट्री में कोई धमकाता है नहीं और वह सुशांत और कंगना जैसे लोगों का मज़ाक बनाते हैं जो कि एक सच्चाई को बयां करता है।

कंगना ने शबाना आजमी से पंगाा
एक्ट्रेस शबाना आजमी पर तब कंगना ने निशाना साधा जब देश में पुलवामा अटैक के बाद वह पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाली थीं। कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा था कि शबाना आजमी जैसी ही व्यक्ति असलियत में कल्चरल एक्सचेंज की बात करते हैं। कंगना ने यह भी कहा था कि यह वही लोग होते हैं जो भारत तेरे टुकड़े होंगे वाले गैंग के साथ खड़े होते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके शबाना आजमी ने अपना पाक का दौरा कैंसिल ही कर दिया था।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 'तू' कहने पर दर्ज हुई Kangana Ranaut के खिलाफ शिकायत, दफ्तर तोड़ने पर बनाया था वीडियो

किसान आंदोलन में प्रदर्शन कर रही दादी पर किया विवादित ट्वीट
कंगना रनौत ने किसान आंदोलन में प्रदर्शन कर रही दादी बिलकिस बानो के लिए ट्वीट में लिखा था कि 'यह वही दादी हैं जिसे टाइम मैगजीन ने अपनी लिस्ट में मोस्ट पावरफुल इंडियन का दर्जा दिया था। जो कि 100 रुपए में उपल्बध है।' कंगना ने आगे कहा था कि 'पाकिस्तान के पत्रकारों ने भारत में एक इंटरनेशनल पीआर हायर किया हुआ है।' इस ट्वीट के बाद कंगना की काफी आलोचना हुई, साथ ही उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss