लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जब से एक बेटी के माता-पिता बने है। तभी से कपल सुर्खियों में बना हुआ है। दूसरी ओर फैंस भी बेसब्री से विरुष्का की बेटी की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं। बेटी वामिका को हाल ही में कपल ने तस्वीर पोस्ट की थी। लेकिन उसमें बेटी का चेहरा नहीं दिखाई दिया। वहीं हाल ही में अनुष्का के पिता अजय कुमार शर्मा का बर्थडे था। जिसमें कपल बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए पहुंचा था। पिता के जन्मदिन के मौके पर कई तस्वीरें क्लिक की गई। जिसे खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस तस्वीर में नाना की गोद में वामिका की झलक भी देखने को मिली।

पिता के जन्मदिन पर किया स्पेशल पोस्ट
दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। यह पोस्ट उन्होंने अपने पिता के जन्मदिन के मौके पर किया। इसमें एक्ट्रेस ने पिता को विश करते हुए बचपन की कुछ अनदेखी तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। साथ ही उनके लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा। अनुष्का पापा के लिए लिखती हैं कि 'वह 1961 का स्पेशल एडिशन उनके 60 गौरवशाली सालों को सेलिब्रेट कर रही है। उनके पिता ने उन्हें बड़ा करते हुए सच्चाई, दया, स्वीकृति और सही होने की बात सिखाई है। साथ ही वह हमेशा से दिमाग की शांति रखने पर जोर दिया करते हैं।

जो कि सच्चाई और परेशान ना होने से आती है। अनुष्का ने पोस्ट में बताया कि उनके पिता ने उन्हें कई अलग-अलग तरह से इंस्पायर किया है। वहीं इतना सपोर्ट किया है। जितना शायद वह कभी कर भी ना पाएं। वहीं इतना प्यार दिया है कि जितना सिर्फ वही दे सकते हैं। अनुष्का ने पोस्ट के अंत में पिता को लव यू और 60वां जन्मदिन की मुबारकबाद दी है।'
यह भी पढ़ें- Anushka-Virat ने बेबी गर्ल का नाम रखा 'Vamika', भगवान शिव संग है गहरा संबंध

नाना की गोद में दिखी वामिका
इस इमोशनल पोस्ट के साथ अनुष्का ने पिता संग बचपन में बिताए पलों की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की है। जिसमें वह पिता की गोद में दिखाई दे रही हैं। इसी के साथ अनुष्का ने एक और तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें नन्ही परी वामिका अपने नाना की गोद में दिखाई दे रही हैं। यह एक डार्क फोटो है। जिसमें ना तो अनुष्का के पिता का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है और ना ही बेटी का। लेकिन तस्वीर देख आप नाना और वामिकी के बीच की क्यूट बॉन्डिंग को महसूस जरूर कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही फैंस भी फोटो पर अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं।

एयरपोर्ट पर बेटी संग स्पॉट हुआ था कपल
वैसे आपको बता दें इससे पहले विराट-अनुष्का बेटी संग पुणे एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। इस दौरान अनुष्का बेटी वामिका को गोद में लिए नज़र आई थीं। उन्होंने बेटी का चेहरा एक तौलिए से ढका हुआ था। सोशल मीडिया पर कपल की वीडियोज और फोटोज जमकर वायरल हुई थी। जिन्हें देख सभी ने कपल को केयरिंग माता-पिता कहा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss