लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 5' से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी अपने बोल्ड अंदाज और ग्लैमरस से लोगों को अपना दीवाना बनाती हुई नज़र आती हैं। सनी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी फिल्मों और सॉन्ग वीडियोज के चलते भी खूब सुर्खियों बंटरोती हैं। वहीं हमेशा सनी को हमने मुस्कुराते हुए ही देखा है। साथ ही सनी ने जब-जब भी कोई अच्छा काम है। तब उन्हें लोगों ने खूब आशीर्वाद भी दिया है। तो चलिए आज सनी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।

सनी लियोनी का असली नाम
बेशक सनी लियोनी अपने इस नाम से दुनियाभर में मशहूर हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं उनका असली नाम क्या है? करेनजीत कौर वोरा जी हां, सनी को असली नाम यह है। उनका जन्म 1981 में कनाडा में हुआ था। उनके परिवार वाले पंजाबी सिख है। जो कनाडा में सर्निया ओंटारियो में रहते थे। बताया जाता है कि जब सनी 11 साल की थी, तब वह अपने परिवार संग अमरिका में शिफ्ट हो गई थीं। सनी का एक भाई भी है। जो कि एक शेफ हैं।

बच्चों को लिया गोद
साल 2017 में सनी ने अपने पति डेनियल वेबर संग एक बच्ची को गोद लिया था। बताया जाता है कि उस बच्ची के काले रंग की वजह से उसे कोई भी गोद नहीं ले रहा था। तब सनी और डेनियल आगे आए और उस बच्ची को गोद लेकर उसे एक खुशहाल जिंदगी दी। कपल ने बच्ची का नाम निशा कौर रखा है। जिसके साथ अक्सर कपल को घूमते हुए या फिर डिनर पर जाते हुए स्पॉट किया जाता है। वैसे आपको बता दें निशा के बाद भी सनी और डेनियल ने दो और बच्चों को गोद लिया था। जिसमें दूसरी बेटी का नाम नोहा सिंह वेबर है और बेटे का नाम अशर सिंह वेबर है।

PETA से जुड़ी सनी लियोनी
सनी लियोनी लोगों को चमड़े का इस्तेमाल ना करने की सलाह देती हुई भी दिखाई देती हैं। जी हां, जानवरों की खाल से बने चमड़े की चीज़ों और स्टाइल पर रोक लगाने के लिए सनी ने पशु अधिकार संगठन पेटा से भी जुड़ चुकी है। सनी लियोनी ने पशु के साथ हो रही क्रुरता को रोकने के लिए वेगन फैशन के लिए विज्ञापन में भी दिखाई देंगी। जिसमें वह पशु हत्या के खिलाफ लोगों को जागरुक करती हुई नज़र आएंगी।

सनी लियोनी ने छोड़ा नॉनवेज खाना
खबरों की मानें तो बताया जाता है कि सनी लियोनी जब से पेटा से जुड़ी है। तभी से उन्होंने नॉनवेज खाना भी छोड़ दिया है। एक इंटरव्यू में तो सनी ने यह तक कहा था कि जब से उन्होंने मांस खाना छोड़ा है। उनका वजन बहुत कम हो गया है। साथ ही नॉनवेज छुड़ने के बाद से वह खुद में ज्यादा एनर्जी महसूस करती हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss