लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | बॉलीवुड के शानदार अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती अपने दमदान अभिनय के जाने जाते हैं। मिथुन किसी भी किरदार को निभाते हैं तो उसमें पूरी तरह से रम जाते हैं। एक्टर्स को फिल्म के लिए कई बार रियल लाइफ में भी कठिनाईओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ मिथुन चक्रवर्ती के साथ भी हुआ था। उन्हें असल जिंदगी में कई दिनों तक गंदे कपड़े पहनने पड़े थे। मिथुन ने ना सिर्फ गंदे कपड़े कई दिनों तक लगातार पहने बल्कि उन्हें धुलने भी नहीं दिया। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मिथुन ने ऐसा क्यों किया था। तो आपको इसकी असल वजह बताते हैं।
मिथुन चक्रवर्ती को गंदगी से है चिढ़
दरअसल, मिथुन चक्रवर्ती ने बेहद गंदे कपड़े कई दिनों तक अपनी फिल्म के एक किरदार के लिए पहने थे। इस फिल्म में मिथुन ने भिखारी का रोल प्ले किया था जिसे बिल्कुल रियल दिखाने के लिए उन्होंने ऐसा किया था। साल 2009 में आई फिल्म जोर लगा के हय्या में मिथुन ने एक भिखारी का कैरेक्टर प्ले किया था। फिल्म में लोगों को उन्हें देखकर भिखारी वाली फीलिंग आए इसलिए उन्होंने गंदे कपड़े ही कई दिनों तक पहने। खास बात ये है कि मिथुन को गंदगी और गंदे कपड़ों से बेहद चिढ़ है लेकिन फिर भी उन्होंने अपने रोल के साथ न्याय करने के लिए ऐसा किया था।
ये भी पढ़ें- Mithun Chakraborty की नई पारी : कभी अमिताभ के बाद सबसे महंगे एक्टर थे, 90 के दशक में की सी-डी ग्रेड फिल्में

मिथुन की इस फिल्म को मिले थे कई अवॉर्ड्स
मिथुन की इस फिल्म जोर लगा के हय्या को कई इंटरनेशनल अवॉर्ड्स भी मिले थे। मिथुन के किरदार को फिल्म में बहुत पसंद किया था। मिथुन के अलावा इस फिल्म में सीमा बिसवास, गुलशन ग्रोवर, महेश मांजरेकर और रिया सेन जैसे कलाकार भी थे। लेकिन ये फिल्म बच्चों पर आधारित थी जिसमें पर्यावरण की रक्षा करने का मैसेज दिया गया था। अमिताभ बच्चन ने फिल्म में वॉइसओवर दिया था।

डिस्को डांस से सेट किया नया ट्रेंड
बता दें कि मिथुन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1976 आई में फिल्म 'मृग्या' से की थी, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड मिला था। मिथुन दा ने साल 1982 में आई फिल्म डिस्को डांसर ने एक नया मुकाम हासिल किया। उन्होंने फिल्म में अपने डिफरेंट डांसिंग स्टाइल से एक नया ट्रेंड सेट किया। लोग मिथुन के डांस के दीवाने हो गए। इसी फिल्म से उनका गाना 'आई एम ए डिस्को डांसर' भी खूब पॉपुलर हुआ और लोग उन्हें डांस मास्टर भी मानने लगे।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss