बच्चों के स्कूल के बाहर समोसे बेचते थे नेहा कक्कड़ के पिता, आज है बॉलीवुड की क्वीन

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। आजकल बॉलीवुड में सिंगर नेहा कक्कड़ की आवाज़ की धूम मची हुई है। एक के बाद एक नेहा के सुपरहिट सॉन्ग सुनने को मिल रहे हैं। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में नाम तो बनाया ही है। साथ ही उन्हें खूब शोहरत भी पाई है। बेशक आज नेहा इंडस्ट्री का चमकता हुआ सितारा बन गई हों, लेकिन एक वक्त था। जब उन्होंने अपनी जिंदगी में बेहद ही बुरे दिनों का सामना किया था। तो चलिए आज हम आपको नेहा की जिंदगी से जोड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाते हैं। जिन्हें सुन आपकी आंखे भी नम हो जाएंगी।

Neha Kakkar

नेहा कक्कड़ के पिता बेचते थे समोसे

गायिकी के साथ-साथ नेहा को कई रियलिटी शोज को भी होस्ट करते हुए देखा गया है। जिन्हें बताते हुए उनकी आंखे भी नम हो जाती थीं। एक ऐसा ही किस्सा नेहा ने बताया था कि जब वह छोटी थीं, तब उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं थी। जिस स्कूल में उनकी बड़ी बहन सोनू पड़ती थीं। उसी स्कूल के बाहर उनके पिता समोसे की ठेला लगाते थे और उन्हें बेचते थे। इस किस्से सुनाते हुए नेहा की आंखें भर आईं थीं।

यह भी पढ़ें- सिंगर रोहनप्रीत सिंह 24 अक्टूबर को शादी करने जा रही हैं Neha Kakkar! अंगूठी पहनाते हुए का वीडियो आया सामने

Neha Kakkar

इंडियन आइडल में हो गई थीं रिजेक्ट

जब नेहा 11वीं कक्षा में पढ़ती थीं। तब वह साल 2006 में रियलिटी शो इंडियन आइडल 2 में गई थीं। जहां वह माता की चौकी में गाने वालीं नेहा 'इंडियन आइडल' के फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन वह खिताब जीत नहीं पाईं थीं। इसके बाद नेहा ने सन् 2008 में खुद का एल्बम लॉन्च किया था। नेहा का पहला हिट सॉन्ग था 'सेकंड हैंड जवानी', लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा सफलता 'यारियां' फिल्म के गाने 'सनी-सनी' से मिली।

यह भी पढ़ें- Neha Kakkar Songs: नेहा कक्कड़ के इन 5 सुपरहिट गानों को सुनकर मूड हो जाएगा एकदम फ्रेश

Neha Kakkar

पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह संग की शादी

नेहा जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उतना ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बायफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह शादी कर ली है। रोहन भी एक सिंगर हैं। दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिलता है। नेहा भी आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment