लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ( nora fatehi ) के टैलेंट से हर कोई वाकिफ है। हर कोई नोरा के स्ट्रग्ल की कहानी को जानता है। बच्चे से लेकर युवा तक उनके डांस के फैन हैं और उन्हें अपना आइडल मानते हैं। लेकिन इस बीच नोरा फतेही की कुछ वीडियोज और तस्वीरें देखने के बाद उनके फैंस उनसे काफी नाराज़ आ रहे हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर फैंस कमेंट कर नोरा से उनका छवि खुद खराब करने की बात कह रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Deepika की जींस पर ट्वीट कर खुद ही फंसी Kangana Ranaut, लोगों ने शेयर की एक्ट्रेस की कई तस्वीरें


नोरा पर लगा अश्लीलता फैलाने का आरोप
दरअसल, कुछ समय से नोरा सोशल मीडिया पर काफी बोल्ड चीजें पोस्ट कर रही हैं। वहीं हाल ही में नोरा की कुछ वीडियोज भी सामने आईं जिसमें वह काफी बोल्ड अंदाज में दिखाई दीं। जिसमें वह अपनी बॉडी को कैमरे के सामने फ्लॉन्ट करती हुईं दिखाई दे रही हैं। ऐसे में नोरा का यह अंदाज उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। उनके फैंस उनसे नाराज़ दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ड्रेसिंग सेंस को लेकर फिर ट्रोल हुए Karan Johar, लोगों ने मज़ाक उड़ाते हुए कहा-'चलता फिरता अखबार'

नोरा की यह पोस्ट देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि 'नोरा क्यों अचानक से एक पॉर्न स्टार के जैसा बर्ताव कर रही हैं?' वहीं एक अन्य यूजर का कहना है कि 'नोरा एक गलत ढंग से खुद को पेश कर रही हैं। यही नहीं यूजर ने नोरा की तुलना सनी लियोन से की है।'
यह भी पढ़ें- पति Rohanpreet संग Neha Kakkar ने शेयर की क्यूट तस्वीरें, सोशल मीडिया पर फोटोज हुईं वायरल

वहीं एक यूजर ने नोरा से नाराजगी जताते हुए कहा कि वह उनसे बेहद ही निराश हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि 'उनकी नज़रों में नोरा उनकी रोल मॉडल थीं। इसी के साथ यूजर ने उदासीभरे दो इमोजी भी बनाए हैं।' वहीं एक यूजर ने नोरा का मज़ाक उड़ाते हुए लिखा है कि 'सनी लियोन की आत्मा घुस गई है क्या इसके अंदर? आपको बता दें लोग नोरा के डांस के दीवाने हैं।' हाल ही में नोरा का 'छोड़ दें' ( Chorr Denge ) गाना रिलीज़ हुआ था। जिसे लोगों ने बेहद ही प्यार दिया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss