न्यूयॉर्क में एक्ट्रेस Priyanka Chopra ने खोला भारतीय रेस्टोरेंट, फैंस संग तस्वीर शेयर कर बताया नाम

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) विदेशों में देश का नाम रोशन कर चुकी हैं। प्रियंका उन भारतीय कलाकारों में से एक हैं। जिन्होंने अपनी कला से विदेशों में उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई है। वह बेशक देश से दूर हैं, लेकिन वह हमेशा अपने फैंस संग अपनी लाइफ को लेकर अपडेट देती रहती हैं। इस बार प्रियंका ने एक बार फिर से अपने फैंस को एक खुशखबरी दी है। साथ ही एक बार फिर से देश का परचम विदेश में फहराया है। चलिए आपको बतातें हैं पूरी खबर।

यह भी पढ़ें- दिल्ली आते ही Shahrukh Khan पहुंचे माता-पिता की कब्र पर, सिर झुकाए यादों में डूबे किंग खान की तस्वीरें आईं सामने

Priyanka Chopra Restaurant

विदेश में प्रियंका ने खोला भारतीय रेस्टोरेंट

दरअसल, बीती शाम प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट अपलोड की। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने सोना नाम से न्यूयॉर्क में भारतीय रेस्टोरेंट खोला है। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की। जिसमें वह पति निक जोनस संग पूजा करती हुईं नज़र आ रही हैं। साथ ही उन्होंने अपने रेस्टोरेंट के नाम सोना की एक छोटी झलक भी दिखाई है। पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखते हुए बताया है कि जो दूसरी और तीसरी फोटो है वह 2019 में क्लिक की गई थी। जब उन्होंने रेस्टोरेंट वाली जगह पर छोटी से पूजा की थी।

Priyanka Chopra Restaurant

प्रियंका के रेस्टोरेंट के शेफ होंगे हरी नायक

प्रिंयका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में आगे लिखते हुए कहा है कि 'वह सबके सामने सोना को पेश करते हुए बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क में यह एक ऐसा रेस्टोरेंट होगा जिसमें भारतीय खाना मिलेगा वह भी बहुत सारे प्यार के साथ। इस रेस्टोरेंट में मिलने वाले खाने में स्वाद और फ्लेवर्स में सोना है।' साथ ही प्रियंका ने बताया कि 'इसके शेफ हरी नायक होगें। जो काफी टैलेंटेड हैं। जिन्होंने बेहद ही स्वादिष्ट और शानदार मेन्यू तैयार किया है। प्रियंका ने कहा कि वह अपने देश के खाने पर उन्हें सफर पर ले जाएंगी।'

 

Priyanka Chopra Restaurant

रेस्टोरेंट की ओपनिंग की बताई तारीख

प्रियंका ने अपने पोस्ट में अपने फैंस को यह भी बताया कि उनका यह रेस्टोरेंट इसी महीने के आखिर तक में खुल जाएगा। साथ ही प्रियंका ने कहा कि अगर उनके दोस्त मनीष गोयल और डेविड रेबिन उनके साथ नहीं होते तो वह कभी भी यह नहीं कर पाती। साथ ही उन्होंने डिजाइनर मेलिसा बोवर्स और टीम को भी थैंक्यू कहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment