लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | फेमस कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) सोशल मीडिया (Social media) पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर ही कई एंटरटेनमेंट वीडियो शेयर कर लोगों को मनोरंजन करते रहते हैं। हाल ही में सुनील ग्रोवर के साथ ऐसा कारनामा हुआ कि हर कोई हंस-हंसकर लोट पोट हो रहा है। दरअसल, सुनील की एक चीज बंदर (Monkey) ने चुरा ली और वो उसे मना करते रह गए। सुनील ने इसका वीडियो भी शेयर किया है जो खूब देखा जा रहा है।
Kareena Kapoor Khan ने इंस्टाग्राम पर पूरा किया 1 साल, वीडियो के जरिए दिखाया 365 दिनों का सफर
सुनील ग्रोवर के किचन में घुसा बंदर
सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें एक बंदर उनके किचन में घुसकर दही का पैकेट लेकर भाग जाता है। सुनील बंदर को मना करते भी दिखाई दे रहे हैं। वो कहते हैं नहीं ऐसा मत करो लेकिन बंदर तो बंदर ठहरा उसने दही पर हाथ साफ कर लिया। बंदर पहले सुनील को देखता है फिर दही के पैकेट पर उसकी नजर पड़ती है और वो उसे लेकर भाग जाता है। सुनील ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- दही लेकर भाग गया। सुनील द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो फैंस और सेलेब्स को खूब पसंद आ रहा है।

बंदर का फनी वीडियो हुआ वायरल
सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के इस मजेदार वीडियो पर कुछ ही देर में 4 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। कई सेलेब्स ने सुनील के इस वीडियो पर हंसने वाला इमोजी भी बनाया है। फैंस भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। सुनील हमेशा ही अपने फैंस के लिए इस तरह के फनी वीडियोज लेकर आते हैं। लेकिन इस बार तो उनके साथ ही फन हो गया।
'द कपिल शर्मा शो' में एंट्री कर सकते हैं सुनील ग्रोवर
बता दें कि सुनील ग्रोवर इन दिनों द कपिल शर्मा शो में वापसी करने को लेकर भी चर्चाओं में हैं। ऐसी खबरें आई थीं कि इस बार जब द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) शुरू होगा तो उसमें कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर भी दिखाई देंगे। सुनील की डिमांड शो में लंबे समय से की जा रही थी। सुत्रों के मुताबिक, सलमान खान ने सुनील से बात की और उन्हें शो में वापसी करने को कहा है। अब सुनील वाकई में शो में दिखाई देते हैं या नहीं ये देखने वाली बात होगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss