विनीत कुमार सिंह के लिए पंकज त्रिपाठी बने मसीहा, पांच दिन से थे त्रस्त

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | कोरोनावायरस का खतरा हर तरफ देखने को मिल रहा है। देश में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ते दिख रहे हैं। आलम ये है कि कई जगहों पर लोगों को मेडिकल सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। ऐसा ही कुछ एक्टर विनीत कुमार सिंह के साथ भी हुआ। दरअसल, विनीत और उनका परिवार बीमार चल रहा है। उन्होंने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी थी लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं की कि उन्हें कोरोना हुआ है। विनीत ने बताया था कि उन्हें पांच दिन से ना दवा मिल रही है और ना ही लैब टेस्ट हो रहा है। जिसके बाद पकंज त्रिपाठी उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

पंकज त्रिपाठी बने विनीत का सहारा

विनीत कुमार सिंह ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा- जिन्हें सन्देह है उन्हें बताना चाहता हूं की मेरे परिवार के सदस्य बीमार हैं, कुछ मित्र बीमार हैं और मैं ख़ुद भी बीमार हूं। दवा मिल गयी है। मदद करने के लिये धन्यवाद पकंज त्रिपाठी भाई। मेरे किरदार को सुल्तान ने वासेपुर में गोली मारी थी लेकिन असल जीवन में गोली (दवा) भिजवायी है। पकंज त्रिपाठी की मदद के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और विनीत के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment