मीका सिंह से पारस छाबड़ा की एक्स-गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी ने की शादी?

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली | माइथोलॉजिकल शो 'विघ्नहर्ता गणेश' फेम टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने मीका सिंह के साथ अपना एक वीडियो शेयर किया है। आकांक्षा ने मीका सिंह के साथ गुरुद्वारे से वीडियो शेयर किया है और खुद को सौभाग्यशाली बताया है। उन्होंने मीका के साथ इस पोस्ट में दिल वाला इमोजी बनाया है और दोनों को शादी की ढेरों बधाईयां मिलनी शुरू हो गई हैं। ऐसा लग रहा है कि दोनों ने गुरुद्वारे में शादी रचा ली है जो हर किसी के लिए बेहद शॉकिंग है। आकांक्षा एक वक्त पर बिग बॉस 13 के एक्स-कंटेस्टेट पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड हुआ करती थी। लेकिन शो के अंदर उनकी माहिरा शर्मा से बढ़ती नजदीकियों ने दोनों का रिश्ता खत्म कर दिया था।

आकांक्षा पुरी टीवी शो विघ्नहर्ता गणेश में माता पार्वती के रोल के लिए जानी जाती हैं। लोग उन्हें इस रोल में बेहद पसंद करते हैं। उनकी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा रखी है। आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम पर गुरुद्वारे से पंजाबी सिंगर मीका सिंह के साथ वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो मीका के साथ बैठी हुई हैं। साथ ही वीडियो में लिखा गया है- फीलिंग ब्लैस्ड। फैंस का कहना है कि दोनों ने शादी कर ली है। आकांक्षा ने कैप्शन में जो हैशटैग लगाए हैं वो भी इसी तरफ इशारा कर रहा है। आकांक्षा ने सालों का साथ, जिंदगी भर के लिए साथ, ब्यूटी और लाइफ जैसे (#yearsoftogetherness #togetherforlife #mikasingh #akankshapuri #feelingblessed) हैशटैग लगाए हैं। उन्होंने दिल वाला इमोजी भी बनाया है।

akanksha_puri.jpg

आकांक्षा को फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं। उनका पूछना है कि क्या उन्होंने मीका सिंह से शादी कर ली है या करने वाली हैं? वहीं कुछ फैंस पारस छाबड़ा को भी इसी बहाने चिढ़ा रहे हैं। वहीं कुछ अप्रैल फूल की बात कर रहे हैं।

photo_2021-04-01_22-55-24.jpg

मीका सिंह ने भी एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने वाहे गुरु का मंत्र और लंगर की बात जैसे हैशटैग लगाए हैं। अब असल माजरा क्या है ये तो खुद आकांक्षा या मीका ही बता सकते हैं। बहराल आकांक्षा और मीका दोनों को फैंस से लेकर सेलेब्स तक बधाई दे रहे हैं।

akanksha_puri_mika_singh.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment