एक्ट्रेस आशका गोराडिया ने एक्टिंग को कहा अलविदा

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस सना खान ने एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कर सभी को चौंका दिया था। हर कोई उनके इस फैसले से हैरान था। सना ने मजहब के लिए एक्टिंग को हमेशा के लिए छोड़ दिया। अब टीवी आशका गोराडिया ने भी एक्टिंग छोड़ने का फैसला कर लिया है। उनके फैंस अब उन्हें पर्दे पर नहीं देख पाएंगे। हालांकि, एक्टिंग छोड़ने का फैसला उन्होंने मजहब के लिए नहीं बल्कि किसी और कारण लिया है।

बिजनेस के लिए छोड़ी एक्टिंग
दरअसल, आशका अपने कुछ और सपने पूरा करना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने एक्टिंग को अलविदा कर दिया। आशका ने बॉम्बे टाइम्स से अपनी बातचीत में कहा कि वो अब बिजनेस करना चाहती हैं। यह हमेशा से उनके खून में रहा है। पिछले कुछ वक्त से वह अपने इस सपने को पूरा करना चाह रही थीं। एक्टिंग उनके जीवन में अचानक हुआ था। उन्होंने बताया कि जब वो 16 साल की थीं, तब मुंबई आ गई थीं। एक्टिंग के साथ-साथ वह बिजनेस करना चाहती थीं। आशका का कॉस्मेटिक का बिजनेस है।

aashka_2.jpg

दो साल पहले शुरू किया बिजनेस
उन्होंने कुछ वक्त पहले एक पोस्ट के जरिए बताया था कि दो साल पहले उन्होंने अपना बिजनेस शुरू किया था। अब उनका बिजनेस सही चल रहा है और वो इसके साथ आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि एक्टिंग ने उन्हें अच्छी दुनिया दी लेकिन अब वो बिजनेस की दुनिया में अंतहीन अवसरों को देख रही हैं।

आशका का एक्टिंग करियर
बता दें कि आशका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सोनी टीवी के सीरियल 'अचानक 37 साल बाद' से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2004-2005 में सीरियल 'कुसुम' में काम किया। इस सीरियल से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई। इस शो में उन्होंने कुमुद का किरदार निभाया था। इसके बाद वह सुपरहिट सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में रजिया के रोल में नजर आईं। इसके अलावा, आशका ने बिग बॉस 6 में भी हिस्सा लिया था। इसमें उनकी और सना खान की गहरी दोस्ती हुई। एक्टिंग के अलावा, आशका सोशल मीडिया से खूब सुर्खियां बटोरती हैं। वह अक्सर अपनी योग की फोटो व वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment