लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

मुंबई। बॉलीवुड की चर्चित रूमर्ड जोड़ी अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। दोनों मालदीव से लौटे हैं। मालदीव में वेकेशन पर जाने के दौरान भी मीडिया ने दोनों को स्पॉट किया गया था। एयरपोर्ट पर दोनों साथ ही उतरे और कोविड गाइडलाइन का पालन करते दिखे।

इस दौरान अभिनेता रणबीर कपूर सफेद टीर्शट और जिंस में नजर आए। ब्लैक कैप, वाइट मास्क और कंधे पर बैग कैरी किए रणबीर आलिया के साथ-साथ चलते दिखे। आलिया ने डेनिम शॉर्ट, वाइट टीशर्ट और इस पर जैकेट डाले हुए था।
यह भी पढ़ें : कोरोना से ठीक होते ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट निकले छुट्टियां मनाने

बता दें कि मालदीव जाने के बाद आलिया ने अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इसमें वह बिकिनी में नजर आ रहीं थीं। इससे पहले दोनों स्टार्स कोरोना पॉजिटिव आ गए थे। बारी-बारी से क्वारंटीन होने के बाद वे काम पर लौटे। उनके साथ निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।
यह भी पढ़ें : कंगना रनौत ने उड़ाया आलिया भट्ट का मजाक, बोलीं- 'छोटा बच्चा बना गैंगस्टर'

बॉलीवुड सेलेब्स के मालदीव जाकर वेकेशन मनाने को लेकर कई सेलेब्स नाराज भी हैं। नाराज सेलेब्स का कहना है कि देश इतनी बड़ी महामारी से लड़ रहा है, लोगों के पास इलाज और घर चलाने के पैसे नहीं हैं। ऐसे में स्टार्स का वेकेशन पर जाकर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करना असंवेदनशीलता को दिखाता है। सेलेब्स के मालदीव वेकेशंस पर नाराज होने वालों में लेखिका शोभा डे, अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एक्ट्रेस श्रुति हासन हैं। इन्होंने खुलकर अपनी बात रखी और सेलेब्स को उनकी इस गलती का अहसास करवाया।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जब मालदीव्स के लिए मुंबई एयरपोर्ट पर आये थे , तो ये था नजारा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss