शादी की 5वीं सालगिराह पर बिपाशा बसु ने लिखा पति के लिए इमोशनल लेटर

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर की शादी को आज पूरे पांच साल हो गए हैं। इस स्पेशल डे पर एक्ट्रेस ने हसबैंड करण के लिए एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है। कपल ने एक-दूसरे की तस्वीर शेयर करते हुए वेडिंग एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दी हैं। पति के लिए बिपाशा ने जो पोस्ट अपलोड किया है। वह सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बंटोर रहा है।

Bipasa Basu

बिपाशा बसु ने शेयर की शादी की तस्वीर


बिपाशा बसु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस लिखती हैं कि- 'शादी की पांचवी सालगिराह की शुभकामनाएं। बिपाशा कहती हैं कि करण उनके लिए सब कुछ हैं।' इस पोस्ट में बिपाशा ने पति करण को भी टैग किया है। वहीं करण ने भी बिपाशा की तस्वीर को रिपोस्ट करते हुए 'बिपाशा बसु को अपना सब कुछ बताया है।'

Karan Singh Grover

करण और बिपाशा में होती है बहस

बिपाशा और करण ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। जब बिपाशा बसु से पूछा गया कि जब उनकी और करण की बहस हो जाती है। तो कौन सबसे पहली माफी मांगता है। जिसका जवाब देते हुए करण ने कहा था कि जो भी गलत होता माफी मांग लेनी चाहिए। करण बतातें हैं कि अक्सर ऐसा होता कि बहस के वक्त हमेशा वही गलत पाए जाते हैं और बिपाशा सही होती हैं। साथ ही यह बात उनका काफी परेशान करती है। करण कहते हैं कि वही हमेशा उनसे माफी मांगते हैं क्योंकि वह हमेशा गलत होते हैं।

करण-बिपाशा की लव स्टोरी

आपको बता दें साल 2015 में आई फिल्म अलोन में करण और बिपाशा पहली बार मिले थे। साथ में काम करते हुए बिपाशा और करण करीब आने लगे। उस वक्त करण एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी कर चुके थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान करण और बिपाशा में करीबियां बढ़ने लगी। वहीं दोनों के अफेयर्स की खबरें भी सामने आने लगी। पहले फिल्म मेकर्स ने योजना बनाई थी कि दोनों के फेक अफेयर्स को लेकर फिल्म का प्रोमोशन करेंगे। बिपाशा के बर्थडे पर करण उनके साथ गोवा में स्पॉट हुए। काफई लंबे समय तक दोनों अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साधे बैठे रहे, लेकिन दोनों ने ही शादी कर सबको चौंका दिया। तीसरी शादी करने की वजह करण को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment