शाइनी आहूजा की नौकरानी ने उन पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप, चौपट हो गया पूरा करियर

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

मुंबई। साल 2003 में फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से बॉलीवुड में दमदार एंट्री करने वाले एक्टर शाइनी आहूजा का 15 मई को जन्मदिन आता है। 1975 में देहरादून में जन्मे शाइनी ने अपनी फिल्मों से आश जगाई कि वे आने वाले समय में बॉलीवुड के लोकप्रिय कलाकारों में शामिल हो जाएंगे। हालांकि उनकी एक गलती ने उनका फलता-फूलता करियर चौपट कर दिया। उनकी नौकरानी ने एक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया था। इसके बाद शाइनी की किस्मत का चमकता सितारा धुंधलाता गया।

नौकरानी ने लगाया बलात्कार का आरोप
शाइनी आहूजा पर उनकी नौकरानी ने साल 2009 में दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया था। 14 जून, 2009 को पुलिस ने शाइनी को गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्ट्स में कहा गया कि शाइनी ने पूछताछ के दौरान कहा था कि उन्होंने जो अपराध किया है, क्या वो इतना गंभीर है। साल 2011 में दोषी पाए जाने पर एक्टर को 7 साल की सजा और 3000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई। इस फैसले के खिलाफ शाइनी ने हाईकोर्ट में अपील की और उन्हें बेल पर छोड़ दिया गया। कहा जाता है कि शाइनी का कहना था कि यह बलात्कार का मामला नहीं था। दोनों ने रजामंदी से शारीरिक संबंध बनाए थे। हालांकि बाद में दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने बयान बदलते हुए कहा था कि ऐसा उसने उस महिला के कहने से किया जिसने शाइनी के घर पर काम दिलवाया था। नौकरानी पर भी झूठे आरोप लगाने के चलते मामला दर्ज किया गया। हालांकि पूरे मामले के दौरान शाइनी का करियर खत्म हो चुका था।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के ये सेलेब्स जिन्हें लगी शराब की बुरी लत, नशे के चलते डूब गया था करियर

वापसी की कोशिशें हुईं नाकाम
साल 2011 में बेल पर रिहा होने के एक साल बाद शाइनी 'घोस्ट' नाम की मूवी में नजर आए, लेकिन फिल्म चल नहीं पाई। फिर से एक्टर 2 साल तक दिखाई नहीं दिए। साल 2015 में वे 'वेलकम बैक' में नजर आए। हालांकि उनका रोल बहुत छोटा था। दर्शक शायद उन्हें नोटिस भी नहीं कर पाए। बॉलीवुड में निर्माता-निर्देशक भी उनसे किनारा करने लगे। 'वेलकम बैक' के बाद वे स्क्रीन पर नजर नहीं आए।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की वो अभिनेत्रियां जो इस वजह से अचानक हो गई गायब, बाद में जीनी पड़ी गुमनामी की जिंदगी

बलात्कार के मामले में फंसने से पहले शाइनी ने कुछ अच्छी फिल्में की थीं और इनसे उनके ब्राइट करियर की उम्मीदें जागी थीं। शाइनी ने 'गैंगस्टर', 'वो लम्हें', 'लाइफ इन मेट्रो' और 'भूल भूलैया' जैसी फिल्मों में काम किया। उस दौर में शाइनी निर्माता—निर्देशकों की पसंद बन चुके थे। हालांकि दुष्कर्म के मामले में फंसने के बाद उनका फिल्मी करियर चौपट हो गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment