सनी लियोनी के पॉर्न स्टार बनने पर माता-पिता का रिएक्शन

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बना देती हैं। आज सनी अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस का जन्म 13 मई, 1981 को कनाडा में हुआ था। सनी का असली नाम किरनजीत कौर वोहरा है। उनका जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ था। जब उनकी उम्र महज 19 साल की थी, तभी सनी ने पॉर्न इंडस्ट्री में कदम रखा। लेकिन आज वह अपने अतीत को भूलकर सफल एक्ट्रेस हैं।

सनी लियोनी ने सबसे पहले टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 5' में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री ली। इससे उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। बिग बॉस के बाद सनी को फिल्म 'जिस्म 2' का ऑफर मिला। इस फिल्म के जरिए सनी ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म के बाद सनी ने एकता कपूर की फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2', लीला एक पहेली, हेट स्टोरी 2, जैकपॉट, वन नाइट स्टैंड जैसी कई फिल्मों में काम किया। हालांकि, उनके लिए ये सफर आसान नहीं था। एक्टिंग करियर के शुरुआती दौर में उन्हें काफी कुछ सहना पड़ा था।

sunny_leone_1.jpg

सनी लियोनी ने एक बार खुलासा करते हुए बताया था कि उन्हें बहुत सारे जजमेंट्स का सामना करना पड़ा। उन्हें अवॉर्ड शोज़ से बायकॉट किया जाता था। उन्हें नफरत भरे मेल्स आते थे। इतना ही नहीं, उनके डांस को भी क्रिटिसाइज किया जाता था और उन्हें साइड लाइन कर दिया गया था। सपोर्ट न मिलने के बाद भी सनी ने हार नहीं मानी और मेहनत करती रहीं। इसके अलावा, सनी ने एक बार बताया था कि जब उनके माता-पिता को उनके पॉर्न स्टार होने की खबर मिली तो उनका क्या रिएक्शन था।

सनी ने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता की मर्जी के बगैर पॉर्न इंडस्ट्री में काम किया था। ये काम उनके लिए बिजनेस की तरह था। उनके माता-पिता को इसकी जानकारी तब हुई जब सनी ने पेंटहाउस (एडल्ट इंडस्ट्री की फेमस मैगजीन) कवर ऑफ दि ईयर के लिए करीब 68 लाख रुपए जीते थे। उनके पैरेंट्स के लिए ये खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं थी। उनके पैरों तले जमीन खिसक गई थी। खबरों के मुताबिक, इसके बाद सनी ने उनके माता-पिता से रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा।

बता दें कि सनी लियोनी ने साल 2011 में अपने बॉयफ्रेंड डेनियल वेबर से शादी की। दोनों के तीन बच्चे हैं। साल 2017 में दोनों ने निशा कौर वेबर को गोद लिया था। इसके बाद सरोगेसी के जरिए वो दो बच्चों के पैरेंट्स बने।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment