जान कुमार सानू का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हुए हैरान

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसमें एक से बढ़कर एक सेलेब्स ने हिस्सा लिया था। इसमें मशहूर सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू का नाम भी शामिल है। उनका सफर लंबा तो नहीं रहा था लेकिन उन्होंने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। बिग बॉस खत्म होने के बाद भी जान आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। अब हाल ही में जान ने जो तस्वीर शेयर की है, उसे देख हर कोई हैरान रह गया।

दरअसल, जान कुमार सानू ने लॉकडाउन में अपना जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेंशन किया है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जो अब जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को जान कुमार सानू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। तस्वीर में वह वेस्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इस वेस्ट को उनके लिए एजाज खान ने बनाया था। साथ ही, गौहर खान ने इस पर किस भी किया हुआ है।

jaan_kumar_sanu1.jpgjaan_kumar_sanu.jpg

वेस्ट और अपनी फोटो शेयर करते हुए जान ने कैप्शन में लिखा, "बिग बॉस में एजाज खान ने एक सिंगिंग टास्क के दौरान मेरे लिए वेस्ट पोस्टर बनाया था। गौहर ने इसमें प्यारे से किस (आप हार्ट के अंदर लिपस्टिक निशान देख सकते हैं) का स्टैम्प लगाया था। मैंने एजाज और गौहर को प्रॉमिस किया था कि एक दिन मैं इस वेस्ट में फिट होकर दिखाऊंगा और एक दिन कॉन्सर्ट में पहनूंगा। 6 महीने हो गए और मैंने कभी इतना फिट फील नहीं किया। मैं जो प्रॉमिस किया ता उसको निभाया।"

इसके बाद जान ने एजाज खान का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, "थैंक्यू एजाज भाई बिग बॉस के घर में वर्कआउट के दौरान आपने मुझे कड़ी मेहनत के लिए पुश किया। यह वेस्ट अभी भी मेरे पास है और लॉकडाउन के बाद मैं अपने पहले म्यूजिकल इवेंट का इंतजार कर रहा हूं। मैंने वादा किया था और मैं जरूर पहनूंगा।" जान का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनके ट्रांसफॉर्मेंशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment