विद्युत जामवाल 'दुनिया के टॉप मार्शल आर्टिस्ट' में शामिल, अभिनेता ने शेयर किया स्क्रीनशॉट

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

मुंबई। अभिनेता विद्युत जामवाल का नाम जैकी चैन और ब्रूस ली जैसे अभिनेताओं के साथ विश्व के 'टॉप मार्शल आर्टिस्ट इन द वर्ल्ड' की सूची में शामिल है। यह जानकारी खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। एक्टर ने गूगल सर्च का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया है कि उनका नाम विश्व के टॉप मार्शल आर्टिस्ट एक्टर्स के साथ नजर आता है।

विद्युत जामवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर गूगल सर्च का वह स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें 'टॉप मार्शल आर्टिस्ट इन द वर्ल्ड' सर्च करने पर उनका नाम आता है। इस लिस्ट में उनके अलावा जेट ली, जॉनी ट्राई नगुयेन, स्टीवन सिएगल, डोनी येन, टोनी जा, ब्रूस ली और जैकी चैन के अलावा अन्य नाम हैं। एक्टर ने इस स्क्रीनशॉट के साथ कैप्शन में लिखा है,'जय हिन्द। हैशटैग कलरीपायट्टु।' फैंस ने इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए हैं और अभिनेता को बधाई दी है। गौरतलब है कि विद्युत जामवाल ट्रेंड मार्शल आर्टिस्ट हैं और तीन साल की उम्र से कलरीपायट्टू सीखा है। अभिनेता इंडियन मार्शल आर्ट कलरीपायट्टू के समर्थक हैं और अक्सर अपने सोशल मीडिया पर इस आर्ट को परफॉर्म करते हुए की वीडियोज शेयर करते हैं।

'यह मूल भारतीय मार्शल आर्ट'
इससे पहले आईएनएस एजेंसी से बातचीत में विद्युत ने कहा था कि,'यह मेरा दृष्टिकोण है कि मैं भारतीय मार्शल आर्ट कलरीपायट्टू को भारतीय सिनेमा के जरिए प्रचारित करते हैं। मुझे नहीं पता है कि इसका किस तरह से प्रतिनिधित्व किया जाए, लेकिन भारतीय सिनेमा के लिए मेरा विजन ये है कि लोग मार्शल आर्ट कलरीपायट्टू के बारे में बात करें। यह मूल भारतीय मार्शल आर्ट है। जब लोग कलरीपायट्टू के बारे में बात करते हैं, तो मुझे गर्व का अनुभव होता है। वैश्विक स्तर पर भारतीय एक्शन सिनेमा का लेकर मेरा विजन ये है कि हमें इसे प्रस्तुत करना चाहिए।'

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों विद्युत जामवाल को ये चाइनीस मार्शल आर्टिस्ट है पसंद

vidyut_jamwal_instagram.png

यह भी पढ़ें: Vidyut jamwal: व्लादिमीर पुतिन और बेयर ग्रिल्स जैसे साहसी लोगों की लिस्ट में विद्युत जामवाल का नाम दर्ज

2018 में आया टॉप मार्शल आर्टिस्ट्स में नाम
गौरतलब है कि साल 2018 में विद्युत को लूपर्स लिस्ट ऑफ टॉप मार्शल आर्टिस्ट्स इन द वर्ल्ड में फीचर किया गया था। इस पर एक्टर ने प्रसन्नता जताई थी। इस लिस्ट में वे अकेले भारतीय थे। साल 2020 में, अभिनेता ने कलारी थर्ड आई ट्रेनिंग की एक 8 मिनट लंबी क्लिप शेयर की थी। इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा था,'जब दिमाग अंधा हो, तो आंखें किसी काम की नहीं...व्यक्ति विशेष के विकास के साथ एक सतत प्रक्रिया है।' वर्कफ्रंट की बात करें तो, विद्युत जामवाल की पिछली मूवी 'खुदा हाफिज' थी। इस मूवी में अन्नू कपूर, शिवलेखा ओबेराय, अहाना कुमरा, शिव पंडित व अन्य अभिनेता शामिल थे। उनकी आने वाली फिल्म में 'सनक' शामिल है। इसका निर्देशन कनिष्क वर्मा करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment