लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

मुंबई। निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म 'गदर - एक प्रेम कथा' की रिलीज को 20 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं। इस मूवी के गाने भी जबरदस्त हिट हुए थे। फिल्म में भारत-पाकिस्तान पर आधारित कहानी चुनी गई। सनी देओल को पाकिस्तान में गदर मचाते दिखाया गया, जो दर्शकों को खूब भाया। फिल्म में सनी और अमीषा के बेटे का किरदार बाल कलाकार उत्कर्ष शर्मा ने निभाया था। अब यह बाल कलाकार बड़ा हो गया है और हैंडसम भी। मूवी में उनका नाम चरनजीत था।

'गदर' में चरनजीत का किरदार निभाकर सुर्खियों में आए उत्कर्ष की उम्र अब 27 साल है। अब वे काफी हैंडसम दिखाई देते हैं। खास बात ये है कि वे इस मूवी के निर्देशक अनिल शर्मा के बेटे हैं। 22 मई, 1994 को महाराष्ट्र में जन्में उत्कर्ष सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जब 'गदर - एक प्रेम कथा' में उत्कर्ष ने रोल निभाकर पॉपुलैरिटी पा ली, तो अनिल ने उन्हें पढ़ाई के विदेश भेज दिया था। विदेश में वे चार साल रहे। वहां से लौटने के बाद उत्कर्ष का बतौर हीरो लॉन्च करने पर काम शुरू हुआ।

अनिल शर्मा ने उनकी लॉन्चिग के लिए एक मूवी बनाई। 2018 में आई इस मूवी का नाम 'जीनियस' था। इस मूवी में उनके अपोजिट एक्ट्रेस इशिता चौहान थीं। इनके अलावा मिथुन चक्रवर्ती, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आयशा जुल्का, जाकिर हुसैन व अन्य कलाकार मूवी में नजर आए।

उत्कर्ष की 'जीनियस' के गाने बहुत लोकप्रिय हुए। उत्कर्ष की इस डेब्यू फिल्म का प्रचार-प्रसार भी खूब हुआ। हालांकि समीक्षकों ने इस फिल्म को पसंद नहीं किया। दर्शकों ने भी इसमें खास रूचि नहीं दिखाई।

पिछले दिनों चर्चा थी कि 'गदर-एक प्रेम कथा' का सीक्वल बनाया जाएगा। इस सीक्वल में उत्कर्ष को लेने की भी चर्चा थी। हालांकि अभी तक इस मूवी को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अनिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म के एक सीन में सनी देओल को अपने कंधे पर उत्कर्ष को बिठाकर ट्रेन के उपर से एक बोगी से दूसरी बोगी तक दौड़ते हुए जाना था। 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती ट्रेन पर ये सीन शूट होना था। अनिल ने बताया कि उस दौरान उनको डर लग रहा था और अपनी आंखें बंद कर ली थी। जब सीन पूरा हुआ तब उन्होंने आंखें खोली, तो उत्कर्ष और सनी खेल रहे थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss