Arjun Kapoor Birthday Special: सलमान खान की बहन का दिल तोड़कर कई अभिनेत्रियों के संग जुड़ा नाम, अब मलाइका अरोड़ा को कर रहे हैं डेट

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली l बॉलीवुड के स्टार अर्जुन कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैl बैसे तो अर्जुन अपने अभिनय से कम लव लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैंl बॉलीवुड में अर्जुन कपूर का नाम कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। इन दिनों वो अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशन में जुड़े हुए हैं। अर्जुन कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में साल 2011 में आई फिल्म 'इशकजादे' से एंट्री की थीl इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई धमाकेदार फिल्में दी हैंl जिसमें गुंडे, टू स्टेट्स और हाफ गर्लफ्रेंड जैसी फिल्में शामिल हैl मलाइका से पहले अर्जुन कपूर इन अभिनेत्रियों को कर चुके डेट जानिए उनकी लव लाइफ के बारे में....

Read More:- DIVYA BHARTI की खूबसूरती पर मर मिटे थे RISHI KAPOOR, फिल्म 'दीवाना' में बेकाबू होकर कर दी थी ऐसी हरकत!

Arjun Kapoor releastionships

अर्जुन कपूर और अर्पिता खान

जानकारी के अनुसार अर्जुन कपूर का 18 वर्ष की उम्र में सलमान खान की सबसे छोटी बहन अर्पिता खान के साथ रिलेशन था। दोनों एक दूसरे के साथ हर जगह पर देखे जाते थे लेकिन कुछ कारणों के चलते 2 वर्षों तक डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया थाl अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा करते कहा था, 'मेरा एकमात्र गंभीर रिलेशनशिप अर्पिता खान के साथ थाl

Arjun Kapoor releastionships

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा

अर्पिता से ब्रेकअप होने के बाद अर्जुन कपूर का परिणीति चोपड़ा के साथ नाम जुड़ा। दोनों ने इशकजादे फिल्म से डेब्यू किया थाl और इसी फिल्म के दौरान दोनों में खास दोस्ती हुई थीl दोनों ने अपने रिश्ते को भले ही सार्वजनिक ना किया हो, लेकिन मीडिया में उनकी प्रेम कहानी के चर्चे ज्यादा जाते रहे हैंl

Read More:- इस विदेशी लड़की की वजह से हुआ था Saif Ali Khan और Amrita Singh के बीच तलाक,करने वाले थे शादी

Arjun Kapoor releastionships

अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा

अर्जुन कपूर सोनाक्षी सिन्हा को भी डेट कर चुके हैंl अर्जुन कपूर ने सोनाक्षी सिन्हा के साथ अपने अफेयर को लेकर कहा था, 'कि कुछ रिश्ते ऐसे होते है जो काफी लंबे समय तक चलते हैं और कुछ फिल्म खत्म होने के बाद खत्म हो जाते हैl हम एक-दूसरे को पसंद करते हैंl लेकिन इसके अलावा हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैंl

Arjun Kapoor releastionships

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

अर्जुन कपूर अब इन दिनों सलमान खान की भाभी मलाइका अरोड़ा के साथ देखे जा रहे है जिनकी शादी को लेकर भी मीडिया पर खबरे उड़ती रहती हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया हैl और घर के खास इवेंट पर दोनों एक-दूसरे के घर पर भी नजर आते हैंl यह भी कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment