गाने फाइनल करने से पहले किन्नरों की राय लेते थे राज कपूर

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्ममेकर राज कपूर ने न केवल शानदार फिल्में बनाई बल्कि एक से बढ़कर एक यादगार गाने भी फिल्मों के जरिए दर्शकों तक पहुंचाए। भले ही इन गानों को लिखने और संगीत देने की मेहनत इस क्षेत्र के जानेमाने लोग करते हों, लेकिन राज कपूर इनके अलावा किन्नरों से भी गाने अप्रूव करवाते थे। आइए जानते हैं इस परम्परा को शुरू करने की क्या वजह थी—

किन्नर करते थे गाने अप्रूव

राज कपूर की होली पार्टी बॉलीवुड में बहुत फेमस थी। आर के स्टूडियो में आयोजित होने वाली इस होली पार्टी में बॉलीवुड के करीब-करीब सभी सितारे शामिल होते थे। कहा जाता है कि इस पार्टी में किन्नर भी शामिल होते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, किन्नर इस पार्टी में हमेशा सबसे आखिर में आते थे और राज कपूर को रंग लगाते और नाच-गाते थे। इसी दौरान राज कपूर अपनी फिल्मों के नए गाने उन्हें सुनाते और उनकी राय पूछते थे।

किन्नरों को पसंद नहीं आया तो वापस करवाया गाना
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' का एक गाना किन्नरों को अच्छा नहीं लगा। राज कपूर ने इस गाने को संगीतकार रवीन्द्र जैन को वापस कर दिया और नया गाना बनाने के लिए कहा। नए गाने के रूप में रवीन्द्र जैन ने 'सुन साहिबा सुन' गाना बनाया। इस गाने को भी राज कपूर ने फिर से किन्नरों को टेस्टिंग के लिए दिया। ये गाना सुनकर किन्नर संतुष्ट हो गए। कहा जाता है कि किन्नरों ने इस गाने पर राज कपूर से कहा था कि देखना ये गाना सालों चलेगा। असल में ऐसा ही हुआ। आज भी ये गाना लोग सुनते हैं और पुराने संगीत की दाद दिए बिना नहीं रहते।

यह भी पढ़ें : 22 साल की उम्र में ही राज कपूर ने ले लिए थे सात फेरे, शादी के बाद भी कई एक्ट्रेसेस संग रहा संबंध

गौरतलब है कि राज कपूर को भारतीय सिनेमा जगत का 'ग्रेटेस्ट शौमेन कहा जाता था। उन्हें 3 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और 11 फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया। 1951 में आई फिल्म 'आवारा' और 1954 में रिलीज फिल्म 'बूट पॉलिस' को कान्स फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन पॉम पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। 'आवारा' में उनकी अदाकारी को टाइम मैगजीन ने सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस की टॉप 10 सूची में शामिल किया गया था।

यह भी पढ़ें : बच्चों संग होटल में रहने चल गई थीं राज कपूर की पत्नी, वैजयंती माला से अफेयर था कारण



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment