शाहिद कपूर ने भाई से प्यार को बताया, 'ये बंधन तो...', ईशान ने समझा 'बंदर'

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर और ईशान खट्टर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बॉन्डिंग को दिखाती तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। सौतेले भाई होने के बावजूद भी दोनों में बहुत प्यार है और उनकी शेयर तस्वीरों से इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। हाल ही शाहिद ने अपने सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों को मजाकिया अंदाज में पोज देते देखा जा सकता है।

ishaan_and_shahid-3.png

शाहिद ने लिखा 'बंधन', ईशान को दिखा 'बंदर'
शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर ये फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों ग्रे कलर हॉफ स्लीव की राउंड नेक टी—शर्ट में नजर आ रहे हैं। शाहिद ने तस्वीरों में जो कैप्शन लिखा है, उसे पढ़कर ईशान थोड़ा कन्फ्यूज हो गए हैं। शाहिद ने लिखा है,'ये बंधन तो....'। ऐसा लगता है कि शाहिद 1995 में आई फिल्म 'करण अर्जुन' के सॉन्ग 'ये बंधन तो प्यार का बंधन है' का इस्तेमाल कर दोनों भाईयों में प्यार को दिखाना चाह रहे हैं।

ishaan_and_shahid-2.png

फैंस ने बताया 'बंधन' का मतलब
ईशान ने इस पोस्ट पर कमेंट कर पूछा,'कौन बंदर!' इस पर फैंस ने तुरंत ईशान को ध्यान दिलाया कि 'बंदर' नहीं लिखा गया। एक फैन ने लिखा,'बंधन है भाई बंदर नहीं।' एक अन्य ने लिखा,'पैसा नहीं, ये बंधन है जिसका मतलब है एक दूसरे का साथ।' एक दूसरे फैन ने कमेंट किया,'आप बहुत शानदार एक्टर हो... पता नहीं मैंने कितनी बार आपकी 'विवाह' और 'जब वी मेट' फिल्म देखी है.. हमें ऐसी मूवीज और चाहिए...'विवाह' जैसी मूवीज करिए प्लीज...।'

यह भी पढ़ें : शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने पंकज कपूर संग तलाक पर तोड़ी चुप्पी

ishaan_and_shahid-1.png

दोनों भाई अभिनय के क्षेत्र में गाड़ रहे झंडे
अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी कई कामयाब फिल्मों से इंडस्ट्री और फैंस के दिलों में जगह बनाई है। फिल्म 'पद्मावत' में उनके रोल की खूब तारीफ हुई। इसके अलावा फिल्म 'कबीर सिंह' ने तो उनके करियर में चार चांद लगा दिए। अब उनकी अगली फिल्म 'जर्सी' है, जिसे लेकर उन्हें काफी उम्मीदें हैं। इसके अलावा उनके पास राज और डीके की एक वेब सीरीज भी है।

ishaan_and_shahid-4.png

वहीं, ईशान खट्टर ने 'धड़क' फिल्म से 2018 में बॉलीवुड डेब्यू किया। जान्हवी कपूर ने भी इसी मूवी से डेब्यू किया था। ये मूवी काफी पसंद की गई। पिछली बार ईशान को मीरा नायर की 'ए सूटेबल बॉय' और 'खाली पीली' में देखा गया। उनकी अपकमिंग मूवी 'फोन बूथ' है। इसमें कैटरीना कैफ, सिद्धांत चुतर्वेदी और रितेश सिद्धवानी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

ishaan_and_shahid-5.png

यह भी पढ़ें : शाहिद कपूर की मां से तलाक लेने के बाद नहीं करना चाहते थे राजेश खट्टर दूसरी शादी

गौरतलब है कि शाहिद कपूर का जन्म अभिनेता पंकज कपूर और नीलिमा अजीम की शादी से हुआ। बाद मेंं दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद नीलिमा ने अभिनेता राजेश खट्टर से विवाह किया। इस शादी से उनके शाहिद कपूर हैं। नीलिमा ने राजेश से भी तलाक ले लिया था। अलग-अलग पिता से होने के बाद भी शाहिद और ईशान एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं।

( Photo Credit : instagram/shahidkapoor/ & instagram/ishaankhatter/ )



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment