लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

मुंबई। वेटरन एक्टर धर्मेन्द्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता अक्सर अपने सोशल अकाउंट्स पर अपनी लाइफस्टाइल की जानकारी देते हैं और समसामयिक मुद्दों पर राय भी रखते हैं। धर्मेन्द्र अक्सर अपने फॉर्महाउस के वीडियोज शेयर करते रहते हैं। कभी खेती में मदद करने के, तो कभी फॉर्महाउस के कर्मचारियों के साथ समय बिताते एक्टर के वीडियो सोशल मीडिया काफी पसंद किए जाते हैं। हाल ही धर्मेन्द्र ने मुंबई के करीब लोनावाला में अपने फार्महाउस का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है।
वीडियो में दिखा फार्महाउस का खूबसूरत नजारा
धर्मेन्द्र ने इस बार अपने फैंस को अपने खूबसूरत फॉर्महाउस का नजारा दिखाया है। सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में एक्टर के फॉर्महाउस पर लगे पेड़-पौधों पर रंग-बिरंगे फूल देखे जा सकते हैं। इस प्राकृतिक वातावरण में पक्षियों के चहचहाने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। इस वीडियो में अभिनेता खुद अपने सिर की मालिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वह इशारे में फार्महाउस स्थित बिल्डिंग को दिखाने को कहते नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा है,'गुड मॉर्निंग दोस्तों, सुबह में बादाम के तेल से मालिश करना काफी अच्छा रहता है। मैं रोजाना कर रहा हूं।' वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। कमेंट्स में फैंस धर्मेन्द्र पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : जब संजीव कुमार ने किया हेमा मालिनी को प्रपोज, नाराज धर्मेन्द्र ने नहीं होने दिए दोनों के एक साथ शॉट
यह भी पढ़ें : धर्मेन्द्र को साधना के साथ महज ही फिल्म में काम करने का मिला मौका, एक्टर ने जताया अफसोस
कालाबाजारी पर जताया था दुख
गौरतलब है कि हाल ही में धर्मेन्द्र ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान लोगों के कालाबाजारी करने की अमानवीयता पर भी अपनी बात रखी थी। एक्टर ने दिलीप कुमार की एक मूवी की क्लिप शेयर कर इशारा किया था कि वे कालाबाजारी से कितने दुखी हैं। ज्यादा समय नहीं हुुुआ जब पूरे देश ने देखा कि कैसे लोग ऑक्सीजन सिलेंडर, कोरोना के इलाज की दवाईयांं और आवश्यक सामान को महंगे दामों में बेचते नजर आए थे। हालांकि अब सरकारों की सक्रियता के चलते इसमें कुछ कमी आई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss