ये 10 बॉलीवुड स्टार्स जब कॉलेज स्टूडेंट के रूप में आए नजर, उस दौरान उनकी असली उम्र जानकर लगेगा झटका!

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

मुंबई। बॉलीवुड की कई फिल्मों में सेलेब्स ने ऐसे किरदार अदा किए हैं, जो उनकी उम्र के हिसाब से बिल्कुल फिट नहीं बैठते। फैंस को आश्चर्य तब होता है जब बड़ी उम्र के कलाकार कॉलेज स्टूडेंट के रोल में इश्क लड़ाते नजर आते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कलाकारों के बारे में जिनकी उम्र कॉलेज जाने की नहीं थी, लेकिन फिल्मों में उन्हें कॉलेज स्टूडेंट के रूप में दिखाया गया।

आमिर खान

student_role_aamir_khan.png

आमिर खान स्टारर मूवी '3 ईडियट्स' जब रिलीज हुई तब आमिर की उम्र 44 साल थी। इस मूवी में एक्टर ने कॉलेज स्टूडेंट का रोल अदा किया था।

यह भी पढ़ें : आमिर खान की बेटी आइरा की तस्वीर में लोगों को दिखा सिगरेट का डिब्बा, यूजर्स ने लगाई खूब फटकार

माधवन

student_role_madhavan.png

'3 ईडियट्स' में आमिर खान ही नहीं माधवन को भी कॉलेज बॉय दिखाया गया। जब ये मूवी 2009 में रिलीज हुई तब माधवन की उम्र 38 साल थी।

शाहिद कपूर

student_role_shahid_kapoor.png

साल 2019 में आई फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर को कॉलेज जाते दिखाया गया। तब शाहिद 38 साल के थे।

अक्षय कुमार

student_role_akshay_kumar.png

फिल्म 'जानी दुश्मन : एक अनोखी कहानी' में अक्षय कुमार ने भी कॉलेज की सीढ़िया चढ़ीं। उस समय अक्षय की असली उम्र 34 साल थी।

यह भी पढ़ें : किसी को संडे की छुट्टी, तो कोई चाहे पर्सनल कुक, जानिए फिल्म साइन करने से पहले एक्टर्स की अजीब डिमांड्स के बारे में

सोहेल खान

student_role_sohil_khan.png

एकता कपूर की फिल्म 'कृष्णा कॉटेज' में सोहेल खान को एक कॉलेज बॉय के रूप में दिखाया गया। तब सोहेल की उम्र 33 साल थी।

शाहरुख खान

student_role_srk.png

फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान को कॉलेज स्टूडेंट के रूप में दिखाया गया। तब शाहरुख की उम्र 32 साल थी।

सलमान खान

student_role_salman_khan.png

कॉलेज स्टूडेंट का रोल हो और भाईजान की बात न हो! सलमान भाई ने भी 'प्यार किया तो डरना क्या' में कॉलेज जाने का शौक पूरा कर लिया था। तब वह 32 साल के थे।


करीना कपूर

student_role_kareena_kapoor.png

सलमान खान स्टारर 'बॉडीगार्ड' मूवी में करीना कपूर को कॉलेज स्टूडेंट दिखाया गया। उस समय करीना की असली उम्र 30 साल थी।

मनीषा कोईराला

student_role_manisha_koirala.png

फिल्म 'जानी दुश्मन : एक अनोखी कहानी' में अक्षय कुमार ही नहीं, बल्कि मनीषा कोईराला को भी कॉलेज में स्टूडेंट दिखाया गया। तब वह 31 साल की थीं।

टाइगर श्रॉफ

student_role_tiger.png

टाइगर श्रॉफ ने 29 साल की उम्र में फिल्म 'स्टूडेंट आफ द ईयर 2' कॉलेज स्टूडेंट का रोल अदा किया। ये मूवी 2019 में रिलीज हुई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment