20 सेकंड के अंतर से अर्जुन बिजलानी से जीते विशाल, श्वेता ने लगाया फेवर करने का आरोप

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

मुंबई। रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' में रोमांच बढ़ता जा रहा है। पिछले दो सप्ताह के प्रसारण के बाद यह शो फैंस में काफी पॉपुलर हो गया है। इस बार के स्टंट पिछले सीजन के मुकाबले काफी हॉर्ड और रोमांचक लग रहे हैं। प्रतियोगी भी अपना बेस्ट दे रहे हैं और उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच प्रतियोगी श्वेता तिवारी ने शो पर फेवर करने के आरोप लगा दिए हैं। इससे होस्ट रोहित शेट्टी नाराज हो गए और साफ भी किया कि किसी को फेवर नहीं किया जाता है।

अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह फाइनल टास्क में
दरअसल, 'खतरों के खिलाड़ी 11' में प्रतियोगियों के बीच 'के' मेडल लेने की होड़ लगी हुई है। हर प्रतिभागी जी जान लगाकर इस मेडल को लेना चाहता है। इसी दौरान एक टास्क में अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह फाइनल में पहुंचे। पानी के अंदर किए गए इस स्टंट में दोनों प्रतिभागियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। इस टास्क में अर्जुन और विशाल को रेस्क्यू ऑपरेशन करना था। वीकेंड के इस सबसे मुश्किल टास्क की खास बात ये रही कि विशाल को तैरना भी नहीं आता। फिर भी विशाल ने टास्क करने से मना न करते हुए अर्जुन को बराबर की टक्कर दी।

यह भी पढ़ें : श्वेता तिवारी की बढ़ी मुश्किलें, ब्रांद्रा पुलिस स्टेशन में जालसाजी का केस हुआ दर्ज, 14 साल की हो सकती है सजा

20 सेकंड के अंतर से जीते अर्जुन

विशाल आदित्य सिंह और अर्जुन बिजलानी के इस फाइनल टास्क में जीत अर्जुन की हुई। दोनों के बीच का अंतर 20 सेकंड का रहा। इससे पहले रोहित शेट्टी ने अन्य प्रतियोगियों से पूछा कि किसने टास्क जल्द पूरा किया। सभी प्रतियोगियों ने विशाल की टास्क जल्द पूरे करने की बात कही। लेकिन रोहित शेट्टी बताते हैं कि अर्जुन ने यह स्टंट 20 मिनट में किया है और विशाल ने 20 मिनट 20 सेकेंड में। हालांकि इस घोषणा के बाद प्रतियोगी श्वेता तिवारी का चेहरा उतर गया। रोहित के पूछने पर श्वेता ने बताया कि विशाल ने टास्क जल्दी किया है। इस बात से रोहित शेट्टी नाराज हो गए। वे कहने लगे उन्हें हर सीजन में ऐसा सुनना पड़ता है। हर बार किसी को फेवर करने का आरोप लगता है। होस्ट ने कहा कि उन्हें और शो को ऐसे आरोपों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। रोहित ने कहा कि शो में किसी भी प्रतियोगी को फेवर नहीं किया जाता है। जो प्रदर्शन करता है उसी हिसाब से परिणाम बताया जाता है।

यह भी पढ़ें : श्वेता तिवारी पर अभिनव कोहली ने लगाया डंडे से पीटने का गंभीर आरोप



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment