जेनिफर लोपेज को 52 की उम्र में फिर उसी लड़के से हुआ प्यार जिससे 17 साल पहले तोड़ी थी सगाई

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

मुंबई। अभिनेत्री और गायिका जेनिफर लोपेज ने हाल ही अपने 52वें जन्मदिन पर फैंस को जोरदार सरप्राइज दिया। एक्ट्रेस ने 24 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड बेन एफ्लेक (48) को लिपलॉक करते हुए फोटो शेयर कर अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया। इससे पहले साल 2000 में भी दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा था, लेकिन जल्द ही दूरियां भी आ गईं।

jennifer_lopez_hot_image.png

दरअसल, 24 जुलाई को जेनिफर ने अपना 52वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनके साथ बॉयफ्रेंड बेन एफ्लेक भी नजर आए। दोनों एक-दूसरे को इंटिमेट होकर किस करते दिखे। इसके कैप्शन में जेनिफर ने लिखा,'52, यह क्या हो रहा है?' सोशल मीडिया पर इस कपल को 'बेनिफर' कहा जा रहा है।

jennifer_lopez_pics.png

गौरतलब है कि एफ्लेक को जेनिफर लोपेज के घर अप्रेल में पहली बार स्पॉट किया गया था। उसी दौरान लोपेज का एलेक्स रोड्रीग्यूज से अलगाव हुआ था। इसके बाद से ही 'बेनिफर' को कई बार कोजी होते हुए देखा गया। हालांकि दोनों के रिलेशन पर अब मुहर लगाई गई है।

यह भी पढ़ें : खुद बेहद फिट होने के बावजूद 51 साल की हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज जैसी बॉडी चाहती हैं शिल्पा शेट्टी

jennifer_lopez_pic.png

रिपोर्ट्स की मानें, तो लोपेज और बेन को दक्षिणी फ्रांस के मोनको में यॉच पर देखा गया था। गौरतलब है कि साल 2000 की शुरूआत में लोपेज और बेन को हॉलीवुड का सबसे प्रसिद्ध कपल माना जाता था। दोनों ने साल 2002 में सगाई कर ली थी। साल 2004 में अलग होने से पहले फैंस उन्हें 'बेनिफर' कहकर पुकारने लगे थे।

यह भी पढ़ें : जेनिफर लोपेज पर टूटा दुखों का पहाड़, बॉयफ्रेंड का हुआ निधन

jennifer_lopez_photo.png

बताया जाता है कि दोनों की शादी होने वाली थी, लेकिन जनवरी 2004 में ये अलग हो गए। लोपेज ने बेन से अलग होने के कुछ ही महीने बाद लेटिन सिंगर मार्क एंथानी से शादी कर ली थी। एंथोनी एक्ट्रेस के तीसरे पति बने। वहीं, बेन ने एक्ट्रेस जेनिफर गार्नर से विवाह रचा लिया था। हालांकि कुछ समय बाद उनका तलाक हो गया।

jennifer_lopez_image.png

लोपेज और बेन की पहली मुलाकात मूवी 'गिगली' की शूटिंग के दौरान हुई। इस दौरान बने ने एक डायमंड रिंग से एक्ट्रेस को प्रपोज किया था।

jennifer_lopez_images.png

रिपोर्ट्स के अनुसार, लोपेज के पास ये अंगूठी आज भी है। 6.10 कैरेट के इस हीरे की अंगूठी की कीमत 1.2 मिलियन डॉलर बताई जाती है। कहा जाता है कि बेन ने भी एक्ट्रेस से ये अंगूठी कभी वापस नहीं मांगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment