सलमान खान ने अथिया शेट्टी से हाथ जोड़कर मांगी माफी, सुनील शेट्टी ने का सामने आया रिएक्शन

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने एक इंटरव्यू के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले सलमान खान अपने भाई, एक्टर और फिल्म निर्माता अरबाज खान के शो 'पिंच 2' में आए थे। शो पर सलमान बतौर गेस्ट पहुंचे थे। जहां उन्होंने अरबाज संग कई मुद्दों पर खुलकर बात की। साथ ही सलमान ने फैंस के ट्रोल किए सवालों का भी जवाब दिया। इंटरव्यू में सलमान खान ने एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी को लेकर एक किस्सा बताया। जिसमें उन्होंने अथिया शेट्टी से माफी मांगने की बात कही। चलिए आपको बतातें हैं पूरा किस्सा।

अथिया शेट्टी को नहीं करते सलमान खान फॉलो

दरअसल, शो में अरबाज खान ने सलमान खान से सोशल मीडिया को लेकर खूब सारी बातें की। जिसमें उन्होंने सलमान खान से पूछा कि 'वो उनके सोशल मीडिया पर 117 मिलियन फॉलोअर्स हैं लेकिन वो ट्विटर पर सिर्फ 24 लोगों को और इंस्टाग्राम पर महज 25 लोगों फॉलो करते हैं।' अरबाज खान ने कहा कि 'वो तीन नाम उनके दे रहे हैं। उन्हें बताना होगा कि वो किसको फॉलो नहीं करते हैं। ऑप्शन में अरबाज़ सलमान को कैटरीना कैफ, संगीता बिजलानी और अथिया शेट्टी में से किसको फॉलो नहीं करने की बात पूछते हैं।'

अथिया शेट्टी से सलमान खान ने मांगी माफी

अरबाज खान के सवाल का जवाब देते हुए सलमान कंफ्यूज हो जाते हैं कि पहला नाम संगीता बिजलानी का लेते हैं, लेकिन अरबाज खान सलमान खान के जवाब को गलत बतातें हैं और अथिया शेट्टी का नाम लेते हैं। सलमान कैमरे के सामने हाथ जोड़ते हैं और कहते हैं कि माफ करना अथिया मैं आज ही तुम्हें फॉलो करता हूं।

यह भी पढ़ें- किसानों की जिंदगी जी रहे Salman Khan ने शेयर की तस्वीर, कैप्शन में लिखा- 'हर एक किसान की इज्जत करें'

सुनील शेट्टी को पसंद आया सलमान खान का रिएक्शन

अथिया शेट्टी से माफी मांगने की बात पर जब उनके पिता और एक्टर सुनील शेट्टी से उनका रिएक्शन मांगा तो उन्हें सलमान को क्यूट बताया। साथ ही सुनील शेट्टी कहा कि 'सलमान एक परिवार की तरह हैं। वो भी करते हैं पूरे दिल से करते हैं। जब उन्होंने देखा कि अथिया को फॉलो ना करने पर उनसे माफी मांगते हैं तो वो काफी क्यूट चीज थी। इस मूमेंट को सुनील शेट्टी ने काफी शानदार बताया।'

यह भी पढ़ें- भरी महफिल में राजकुमार ने Salman Khan की निकाल दी थी सारी हेकड़ी, कहा था- 'अपने बाप से पूछना कौन हूं मैं'

'टाइगर 2' की शूटिंग की तैयारियों में जुटे सलमान खान

आपको बता दें शो 'पिंच 2' का हिस्सा बने सलमान खान ने शो में 'दबंग 4' को लेकर भी अपने फैंस को संकेत दिया है। फिलहाल अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 2' की तैयारियों में व्यस्त हैं। सलमान खान ने बीते कुछ दिनों पहला अपना जिम वर्कआउट करते हुए का वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें टाइगर 2 की शूटिंग के लिए तैयारी की बात कही थी। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ एक बार फिर से दिखाई देंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment