लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं जो फिल्मों में काम करने के साथ-साथ साइड बिजनेस भी करते हैं। इन स्टार्स के अपने कई मंहगे रेस्टोरेंट और पब हैं। जिनसे ये सितारें मोटी कमाई करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारें में बताने जा रहे हैं। जिनके अपने होटल्स और पब हैं।

सुनील शेट्टी
इस लिस्ट में टॉप पर सुनील शेट्टी का नाम आता है। सुनील शेट्टी एक क्लब और बार के मालिक हैं। उनके बार का नाम मिस शैफ डिनिंग है। सुनील शेट्टी के बार की खासियत ये है कि यहां लोग खाने के साथ-साथ वॉटर स्पोर्ट्स का भी लुफ्त उठाते हैं।

सुष्मिता सेन
खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता का भी साइड बिजनेस है। उनका बंगाकी मौसीज किचन नाम से एक रेस्टोरेंट है। इस रेस्टोरेंट में बंगाली खाना मिलता है। एक्ट्रेस ने ये रेस्टोरेंट मुंबई के बंगाली खाने पंसद करने वालों के लिए बनाया है।

सोहेल खान
एक्टर सोहेल खान ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से उनका रेस्टोरेंट रॉयल्टी क्लब खरीदा था। ये करीबन 10,000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। सोहेल के इस रेस्टोरेंट का नाम मुंबई के टॉप इंटरनेशनल नाइट कल्ब्स में शुमार होता है।

प्रियंका चोपड़ा
इस लिस्ट में इंटरनेशनल प्रियंका चोपड़ा का भी नाम शामिल हो चुका है। प्रियंका ने हाल ही में अमेरिका में सोना के नाम से रेस्टोरेंट ओपन किया है। जिसमें वो अपने मेहमानों को भारतीय खाने का स्वाद चखाती हैं।

शिल्पा शेट्टी
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने काफी समय पहले मुंबई के बांद्रा में अपना रेस्टोरेंट खोल लिया था। उनके रेस्टोरेंट का नाम क्लब रॉयल्टी है। मुंबई में शिल्पा के रेस्टोरेंट का काफी नाम है। साथ ही सेलेब्स अक्सर यहां विजीट करते रहते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss