ब्रेस्टफीडिंग करवाते हुए अभिनेत्रियों ने शेयर की तस्वीर, अश्लील और शर्मनाक बताते हुए लोगों ने उड़ाया मज़ाक

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। भारत में महिलाओं की दशा के बारें में हर कोई जानता है। आज भी महिलाएं यहां खुद सुरक्षित नहीं महसूस करती हैं। यही नहीं हर मोड़ पर महिलाओं को यहां अपने-अपने पैमाने पर लोग मापते आए हैं। हैरानी की बात ये है कि भारत में महिलाओं को बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग को भी एक बड़ी समस्या बताया गया है। भारत में अगर महिलाएं बाहर ट्रेवल करती हैं या फिर पब्लिक प्लेस में होती हैं तो उसके लिए अपने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराना बहुत मुश्किल सा हो जाता है। लोग उसे अश्लील या गलत मनाने लगते हैं। ऐसा नहीं है कि ये समस्या आम महिलाओं के साथ ही है। इनका शिकार बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस भी हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंंने इस मानसिकता का सामना बड़ी ही बखूबी से किया है। चलिए आपको कुछ ऐसी ही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारें में बताते हैं।

neha_2.jpg

नेहा धूपिया

एक्ट्रेस नेहा धूपिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शादी के बाद उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया था। जिसके साथ अक्सर वो सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। कुछ समय पहले ब्रेस्टफीडिंग करते हुए नेहा धूपिया ने बेटी मेहर संग एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके बाद लोगों ने उनकी खूब अलोचना की थी।

यह भी पढ़ें- दूसरी बार प्रेग्नेंट नेहा धूपिया बोलीं,'प्रेग्नेंसी के वक्त अंगद को हुआ था कोविड'

lisa.jpg

लीजा हेडन

एक्ट्रेस लीजा हेडन अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लीजा को उनकी तीसरी बार मां बनने पर खूब ट्रोल भी किया गया था। वहीं जब लीजा ने ब्रेस्टफीड कराते हुए अपने बच्चे संग तस्वीर पोस्ट की थी तो उस तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया था।

amy.jpg

एमी जैक्सन

अक्षय कुमार की एक्ट्रेस एमी जैक्सन भी एक बच्चे की मां बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर एमी ने एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटे हुए अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड करवाते हुए दिखाई दी थीं। जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।

celina_jaitley.jpg

सेलिना जेटली

साल 2012 में एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। जब एक्ट्रेस ने ब्रेस्टफीड करवाते हुए बच्चे संग तस्वीर पोस्ट की थी। तब लोग ने कमेंट करते हुए उन्हें अश्लील बताया था। साथ ही कमेंट में शर्मनाक बातें लिखी थीं।

यह भी पढ़ें- OHH! सेलिना की जिंदगी पर छाए दुख के बादल, जुड़वा बच्चों को जन्म देने पर हुआ ये हादसा...

s.png

शिखा सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस भी सोशल मीडिया पर ब्रेस्टफीड को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं। टीवी का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस शिखा सिंह को ब्रेस्टफीडिंग करवाते हुए सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment