लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स के साथ-साथ उनके बच्चों का भी काफी बोलबाला रहता है। स्टार किड्स सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनकी तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या भी पॉपुलर स्टार किड हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो चर्चा में रहती हैं। अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में आराध्या शानदार अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।
ये भी पढ़ें: 'देवदास' फिल्म के लिए ऐश्वर्या राय ने पहनी थीं 600 साड़ियां, चंद्रमुखी के कोठे को बनाने में लगे 12 करोड़
आराध्या श्यामक डावर के शमर फंक शो में डांस करती नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक कलर की फ्रॉक पहनी हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बहुत एनर्जी के साथ डांस कर रही हैं। उनके स्टेप्स शानदार हैं। साथ ही, वह प्रॉप्स का भी बखूबी इस्तेमाल करती दिख रही हैं। पहले तो आराध्या ड्रम बजाते हुए डांस करती हैं, फिर उसी पर चढ़कर बेहतरीन डांस करती हैं। उनका ये पुराना वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इससे पहले भी आराध्या का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में आराध्या महिलाओं पर एक बेहतरीन स्पीच देती हैं। वह ट्रेडिशनल लुक में नजर आती हैं। वीडियो में आराध्या कहती हैं, "मैं एक कन्या हूं। एक सपना हूं। एक नए युग का सपना। हम सब जागेंगे, एक नई दुनिया में। एक ऐसी दुनिया में, जहां मैं सुरक्षित रहूंगी। जहां मुझे प्यार मिलेगा। जहां मेरी इज्जत की जाएगी। एक दुनिया जहां मेरी आवाज़ अंहकार की इग्नोरेंस से शांत नहीं रहेगी। एक दुनिया जहां जिंदगी की किताब से ज्ञान मिलेगा। आराध्या की इस स्पीच को वहां बैठा हर शख्स बड़े ही गौर से सुन रहा होता है। वहीं, मां ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन उनका वीडियो रिकॉर्ड करते हैं।"
ये भी पढ़ें: जब 'लेस्बियन' से जुड़े सवाल पर प्रियंका ने बताया अपना अनुभव, दीपिका पादुकोण हुईं हैरान !
बता दें कि आराध्या मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। इस स्कूल में बॉलीवुड के कई स्टार्स के बच्चे पढ़ते हैं। शाहरुख खान के बच्चे आर्यन खान, सुहाना खान भी इसी स्कूल से पढ़े हैं और उनके छोटे बेटे अबराम भी इसी स्कूल में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा, अनन्या पांडे और शनाया कपूर जैसे स्टार्स भी इसमें पढ़ चुके हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss