बॉलीवुड के वे 10 सितारे जिन्हें नसीब न हुआ अपनी आखिरी फिल्म देखना, रिलीज से पहले हो गया निधन

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

मुंबई। बॉलीवुड के कुछ सितारों को अपनी आखिरी फिल्म देखने का मौका भी नहीं मिला। इन सितारों में सुशांत सिंह राजपूत, स्मिता पाटिल, दिव्या भारती, राजेश खन्ना सहित कई नाम हैं। इन स्टार्स की ये वे फिल्में थीं, जिनको वे शूट कर चुके थे। हालांकि उनके निधन के चलते वे अपनी इन मूवीज को देख नहीं पाए। आइए जानते हैं वे कौनसे सितारे हैं, जिनको अपनी आखिरी फिल्म देखने का भी मौका नहीं मिला।

मधुबाला

last_movie_before_death_madhubala.png

बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में शुमार की जाने वाली एक्ट्रेस मधुबाला का निधन 23 फरवरी, 1969 को हो गया था। बताया जाता है कि उनके हार्ट में छेद था। उनकी फिल्म 'मुगले-ए-आजम' की अपार सफलता के बाद उनकी अगली फिल्म 'ज्वाला' थी। यह फिल्म उनके निधन के दो साल बाद वर्ष 1971 में रिलीज की गई।

मीना कुमारी

last_movie_before_death_meena_kumari.png

'ट्रेजेडी क्वीन' के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मीना कुमारी की फिल्म 'पाकीजा' को जबरदस्त सफलता मिली थी। इस मूवी की रिलीज के कुछ ही दिन बाद 38 साल की उम्र में मीना कुमारी गंभीर रूप से बीमार हो गईं और 31 मार्च, 1972 को उनका निधन हो गया। उनकी आखिरी फिल्म 'गोमती के किनारे' उनके निधन के बाद रिलीज हुई।

संजीव कुमार

last_movie_before_death_sanjeev_kumar.png

स्मिता पाटिल, मीना कुमारी की ही तरह एक्टर संजीव कुमार की भी कम उम्र में डेथ हो गई थी। 6 नवंबर, 1985 में 47 साल की उम्र में संजीव कुमार का कॉर्डियक अरेस्ट से देहांत हो गया। उनके निधन के आठ साल बाद उनकी आखिरी फिल्म 'प्रोफेसर की पड़ोसन' रिलीज हुई।

यह भी पढ़ें : धर्मेन्द्र ने जताई थी 'शोले' के सीक्वल की इच्छा, वीरू-बसंती की शादी और इन एक्टर्स को चाहते थे लीड रोल्स में

स्मिता पाटिल

last_movie_before_death_smita_patil.png

एक्ट्रेस स्मिता पाटिल का निधन कम उम्र में 13 दिसंबर, 1986 को हो गया था। इसके दो सप्ताह पहले ही स्मिता ने बेटे प्रतीक को जन्म दिया था। अपने छोटे से फिल्मी करियर में एक्ट्रेस ने 80 से ज्यादा मूवीज में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म 'गलियों का बादशाह' 17 मार्च, 1989 को रिलीज हुई।

दिव्या भारती

last_movie_before_death_divya_bharti.png

कम समय में ही बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर देने वाली ब्यूटीफूल एक्ट्रेस दिव्या भारती महज 19 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गईं। साल 1993 में बॉलकनी से गिरने से उनकी मौत हो गई। उनकी आखिरी फिल्म 'शतरंज' उनके निधन के करीब 9 महीने बाद रिलीज हुई।

यह भी पढ़ें : इरफान खान के अंतिम शब्द, 'अम्मा आई है, मुझे लेने', जानिए इन 5 सेलेब्स ने क्या कहा आखिरी समय

शम्मी कपूर

last_movie_before_death_shammi_kapoor.png

अभिनेता शम्मी कपूर का निधन 14 अगस्त, 2011 को 79 साल की उम्र में हुआ। वे आखिरी बार रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रॉकस्टार' में देखे गए। ये फिल्म उनके निधन के बाद उसी साल नवंबर में रिलीज हुई।

राजेश खन्ना

last_movie_before_death_rajesh_khanna.png

बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने करीब तीन दशक तक अपनी फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों पर राज किया। 18 जुलाई, 2012 को कैंसर के चलते उनका निधन हो गया। उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म 'रियासत' साल 2014 में रिलीज हुई।

ओम पुरी

last_movie_before_death_om_puri.png

दिग्गज अभिनेता ओम पुरी का निधन 6 जनवरी, 2017 को हार्ट अटैक के चलते हो गया। उनके निधन के एक महीने पहले उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' की शूटिंग खत्म की थी। इस फिल्म को 25 जून, 2017 को रिलीज किया गया।

श्रीदेवी

last_movie_before_death_sridevi.png

24 फरवरी, 2018 को श्रीदेवी दुबई के एक होटल में मृत पाई गईं। दुबई में वह अपने भतीजे मोहित मारवा की शादी में गई हुई थींं। इसी साल आई फिल्म 'जीरो' में एक्ट्रेस का एक कैमियो रोल था। शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की इस ये फिल्म उनकी डेथ के बाद रिलीज हुई।

सुशांत सिंह राजपूत

last_movie_before_death_sushant_singh.png

सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी से शुरूआत कर बॉलीवुड में एंट्री ली और 'धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जैसे सुपरहिट फिल्म की। हालांकि 14 जून, 2020 को वे अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए। उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' रिलीज नहीं हो पाई थी। लॉकडाउन के कारण इसे डिले कर दिया गया। फिर इसे 24 जुलाई को रिलीज किया गया। ओटीटी पर इसे रिकॉर्ड व्यूज मिले।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment