संजय दत्त को बहुत चाहती थीं मनीषा कोइराला, मां से छुपाकर अलमारी में रखती थीं उनकी तस्वीरें

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया। मन, दिल से, इंडियन, खमोशी, 1942ः द लव स्टोरी जैसी शानदार फिल्में की हैं। 90 के दशक में मनीषा कोइराला का फिल्मी करियर सातवें आसमान पर था। वैसे बेहद ही कम लोग ये बात जानते हैं कि मनीषा एक्ट्रेस नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत उन्हें एक्ट्रेस ही बनाना चाहती थीं। मनीषा कोइराला ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव हैं। चलिए उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं।

man.jpg

पहली ही फिल्म हुई सुपरहिट

साल 1991 में मनीषा कोइराला ने फिल्म सौदागर से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म के निर्देशक सुभाष घई थे। खास बात ये थी कि मनीषा कोइराला की पहली ही फिल्म जबरदस्त सुपरहिट हो गई। फिल्म में एक गाना था 'इलू इलू' जिसे काफी पसंद गया था। फिल्म के सुपरहिट हो जाने के बाद इंडस्ट्री में मनीषा इलू इलू गर्ल के नाम से छा गईं। वहीं 1942 में जब फिल्म 1942: ए लव स्टोरी रिलीज हुई तो मनीषा का फिल्म करियर सफलता के मुकाम को छूने लगा। इस फिल्म के बाद मनीषा ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

कई दिग्गज अभिनेताओं संग रिलेशनशिप्स में

मनीषा कोइराला इंडस्ट्री में जितना अपनी खूबसूरत अदाकारी और मासूमियत के लिए जानी जाती थीं। उतना ही वो अपनी विवादति जिंदगी के बारें में लेकर भी पहचानी जाती थीं। फिल्मों में काम करने के दौरान मनीषा कोइराला के कई अफेयर्स रहे। मनीषा ने जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, और सलमान खान संग रिश्ता। उनके रिलेशनशिप्स का असर उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर साफ दिखाई देने लगा।

यह भी पढ़ें- अभिनेता Nana Patekar ने एक साथ बनाए दो अभिनेत्रियों संग संबंध, पकड़े जाने पर हुई थी खूब मारपीट

nana.jpg

रंगे हाथों पकड़ा था नाना पाटेकर

नाना पाटेकर संग मनीषा कोइराला के रिलेशनशिप की खबरों ने खूब सुर्खियां बंटोरी। बताया जाता है कि मनीषा के साथ जब नाना रिलेशनशिप में थे तब वो उन्हें लेकर पॉजेसिव हो गए थे। यही नहीं वो अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर मनीषा कोइराला के साथ रोक-टोक किया करते थे। वहीं एक बार मनीषा कोइराला ने नाना पाटेकर को एक्ट्रेस आयशा जुल्का के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। ये बात मानीष बिल्कुल सहन नहीं कर पाईं और उन्होंने नाना के साथ हमेशा के लिए अपन रिश्ता तोड़ दिया।

san.jpeg

संजय दत्त को चाहती थीं मनीषा कोइराला

वैसे संजय दत्त संग भी मनीषा कोइराला का नाम जुड़ चुका हैं। बताया जाता है कि संजय दत्त से मनीषा एकतरफा प्यार किया करती थीं। संजय दत्त की मनीषा इतनी बड़ी दीवानी थीं कि वो अपनी मां से छुपाकर अपनी अलमारी में संजय दत्त के पोस्टर लगाया करती थीं। एक इंटरव्यू में मनीषा ने बताया भी था कि वो संजय दत्त की कितनी बड़ी दीवानी है। मनीषा ने कहा था कि जब वो स्कूल में पड़ती थीं। तब से वो संजय दत्त को चाहने लगी थीं। जिसके बाद मनीषा ने कई फिल्मों में संजय दत्त संग काम किया।

यह भी पढ़ें- इस शख्स के लिए एक-दूसरे से लड़ पड़ी थीं ऐश्वर्या और मनीषा, सालों बाद भी हैं दुश्मन

mar.jpg

शादी के दो साल बाद हुआ तलाक

मनीषा कोइराला को अपने रिलेशनशिप्स में प्यार नसीब नहीं हुआ। जिसके बाद 2010 में मनीषा ने शादी करने का फैसला लिया। नेपाली बिजनेस मैन सम्राट दहल संग एक्ट्रेस ने शादी की। लेकिन ये रिश्ता भी मनीषा कोइराला का कामयाब नहीं हो पाया। साल 2012 में मनीषा ने अपने पति को तलाक दे दिया। जिसके बाद मनीषा कैंसर की बीमारी से ग्रस्त हो गईं। मनीषा ने अमेरिका जाकर अपनी बीमारी का इलाज कराया। अब मनीषा कोइराला पहले से बेहतर हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म संजू में दिग्गज अभिनेत्री नरगिस के रोल में देखा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment