बेटी आराध्या के जन्म के बाद प्रभावित हुआ था ऐश्वर्या राय का करियर? पति अभिषेक बच्चन ने दिया जवाब

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में फीमेल स्टार्स के लिए करियर तब तक उंचाईयों पर रहता है, जब तक कि वे शादी न करें और बच्चे न हों। ऐसा कई एक्ट्रेसेस के साथ हुआ है कि उनकी शादी और बच्चों के बाद फिल्मी करियर करीब-करीब खत्म हो गया। ऐसे ही तब चर्चा हुई जब ऐश्वर्या राय ने शादी कर ली और करीब 4 साल बाद उनके घर में बेटी आराध्या का जन्म हुआ। कहा जाने लगा कि अब ऐश्वर्या का करियर खत्म हो जाएगा। इस पर अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में स्पष्ट जवाब दिया था।


'उनका करियर बैकसीट पर चला गया'
दरअसल, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी साल 2007 में हुई थी। इसके करीब चार साल बाद आराध्या का जन्म हुआ। शादी और बेटी होने के बाद क्या ऐश्वर्या राय की प्रोफेशनल लाइफ प्रभावित हुई? इस पर अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब ऐश्वर्या बच्ची की मां बनीं, तो उनका करियर बैकसीट पर चला गया था। एक्ट्रेस ही बेटी का पूरा ध्यान रखती हैं। बेटी के जन्म के बाद ऐश्वर्या का वजन बढ़ गया था और इसे लेकर उनकी आलोचना शुरू हो गई। उनके बारे में घटिया बातें लिखीं गई, जिससे अभिषेक अपसेट हो गए थे। हालांकि इस मामले पर एक्ट्रेस ने कुछ नहीं बोला। एक अन्य इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा था कि अराध्या के लालन-पालन से लेकर पढ़ाई तक का सारा ध्यान, ऐश्वर्या ही रखती हैं क्योंकि वे इस मामले में बहुत कम समझते हैं। ऐश्वर्या अपनी बेटी को सामान्य लाइफ मुहैया कराने की कोशिश करती है। आराध्या को यह भी समझाया जाता है कि बच्चन फैमिली का मेंबर होने का क्या मतलब है।

यह भी पढ़ें : अभिषेक बच्चन की एक गलती की वजह से ऐश्वर्या राय ने उन्हें दो रात कमरे से रखा बाहर

शादी और बेटी होेने के बाद भी मिलीं फिल्में
ऐश्वर्या-अभिषेक की शादी 20 अप्रेल, 2007 को हुई थी। इसके बाद भी ऐश्वर्या ने कई फिल्मों में फीमेल लीड का किरदार निभाया। आराध्या का जन्म 16 नवंबर, 2011 को हुआ। इस दौरान एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। हालांकि इसके बाद वह फिर से मवीज में सक्रिय हो गईं। बेटी के जन्म के बाद ऐश्वर्या ने 'जज्बा', 'सरबजीत', 'ऐ दिल है मुश्किल' और 'फन्ने खान' जैसी मूवीज कीं। फिलहाल एक्ट्रेस के पास बड़े बजट की फिल्म 'पोंनियिन सेलवन' है। इसके निर्देशक मणिरत्नम हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment