नानी जया बच्चन की पुरानी साड़ी पहन कर नव्या ने दी मामी ऐश्वर्या को कड़ी टक्कर, लुक को बनाया स्टाइलिश

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन विश्व सुंदरी हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चा दुनियाभर में होती है। आज ऐश्वर्या 47 साल की हो चुकी हैं, लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती के दीवानें करोड़ों लोग हैं। ऐश्वर्या भी अपने चाहने वालों को कभी निराश नहीं करती हैं। वो बखूबी जानती हैं कि कैसे उन्हें खुद को स्टाइल करना है। ऐश हर लुक में बेहद ही खूबसूरत नज़र आती हैं। यही वजह है कि आज भी इंडस्ट्री में उनकी खूबसूरती का जादू देखने को मिलता है।

वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन को अब उनकी भांजी नव्या नवेली नंदा कड़ी टक्कर देती हुईं दिखाई दे रही हैं। नव्या नवेली ट्रेडिशनल लुक में मामी ऐश को जबरदस्त टक्कर दे रही हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर ईशा अंबानी की शादी की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें नव्या सालों पुरानी साड़ी पहने हुए बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

n_4.jpeg

नानी जया बच्चन की पुरानी साड़ी पहनी नव्या ने

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली साड़ी पहने अपने पूरे परिवार के साथ देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी में पहुंची थीं। इस शादी में देश और विदेशी की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। इस शादी में नव्या बादामी रंग की साड़ी पहने हुए आईं थीं। साथ ही लाइट ज्वैलरी के साथ उन्होंने खुद को काफी स्टाइलिश बनाया था।

यह भी पढ़ें- बदायूं केस: अमिताभ बच्चन की नातिन Navya का फूटा महिला आयोग पर गुस्सा, दुष्कर्म मामले में की आलोचना

नव्या की साड़ी सिंपल और ब्लाउज जड़ाऊ पैटर्न में डिजाइन किया गया था। नव्या साड़ी और सिंपल ज्वैलरी में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। नव्या ने अपने नाना अमिताभ बच्चन, नानी जया बच्चन और मां श्वेता नंदा बच्चन संग फैमिली फोटो भी क्लिक कराई। फोटो में सभी बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

n_6.jpg

लाल साड़ी में ऐश्वर्या राय बच्चन लग रही थीं बहुत प्यारी

वहीं इसी शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन लाल साड़ी पहने हुए पहुंची थीं। ऐश की साड़ी बनारसी रेशमी साड़ी थी। साड़ी के रंग को देखते हुए ऐश्वर्या ने बोल्ड मेकअप और बन बनाया हुआ था। साथ ही गले में हैवी नेक पीस पहना हुआ था। लाल साड़ी में ऐश्वर्या बेहद ही प्यारी लग रही थीं।

 

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या को लिंकअप की खबरों पर बोले मिजान जाफरी, कहा-'जलसा जाने में शर्म आती है'

n_3.jpg

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं नव्या नवेली नंदा

वैसे आपको अमिताभ बच्चन की नातिन अपने बेबाक अंदाज की वजह से भी जानी जाती हैं। नव्या सोशल मीडिया पर कई मुद्दों पर अपना पक्ष खुलकर रखते हुए दिखाई देती हैं। नव्या कब बॉलीवुड में कदम रखेंगी अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। वहीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की बात करें तो जल्द ही वो निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' में दिखाई देंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment