बॉडीगार्ड जलाल के साथ खास संबंध रखती है दीपिका पादुकोण, सालाना सैलरी जान कर उड़ जाएंगे आपके होश

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

बॉलीवुड के कई सितारे अपनी सेफ्टी के लिए हमेशा बॉडीगार्ड रखते हैं। सेलेब्स के अपने बॉडीगार्ड के साथ रिश्ते है अक्सर सुर्खियां तक बन जाते हैं। जैसे अगर सलमान खान की बात की जाए तो उनके बॉडीगार्ड शेरा का उनके साथ काफी गहरा रिश्ता है और सलमान की सुरक्षा में शेरा उनके साथ साया बनकर हमेशा साथ रहते हैं। इतना ही नहीं सलमान खान ने शेरा को अपनी एक फिल्म में एक्टिंग करने का मौका तक दिया था। शेरा सलमान के लिए भाई से कम नहीं है। वही बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का भी अपने बॉडीगार्ड जलाल के साथ खास संबंध है। जलाल दीपिका के खास लोगों में आते हैं जिन पर दीपिका काफी भरोसा करती है।

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा है, बल्कि यह इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पेड़ की जाने वाली एक्ट्रेस भी है। ओम शांति ओम से अभिनय की शुरुआत करने वाली दीपिका पादुकोण किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं इस बार उनका सुर्खियों में बने रहने के पीछे का कारण उनके बॉडीगार्ड जलाल है। दीपिका के बॉडीगार्ड जलाल इस बात का पूरा ध्यान रखते हैं कि वह एक्ट्रेस की सुरक्षा की जिम्मेदारी बखूबी निभा सके। वहीं कई सालों से जलाल दीपिका की सुरक्षा में तैनात है।

वहीं एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका पादुकोण अपने बॉडीगार्ड जलाल को एक स्टाफ के तौर पर नहीं बल्कि अपने परिवार का हिस्सा ही मानती हैं। दीपिका के बॉडीगार्ड जलाल लंबे समय से दीपिका की रक्षा एक भाई की तरह कर रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग ये तक कहते हैं कि दीपिका जलाल को अपना मुंहबोला भाई मानती हैं। मुंह बोला भाई मानते हुए दीपिका जलाल को रक्षाबंधन पर राखी तक बनती है।

गौरतलब है कि दीपिका की सुरक्षा करने वाले जलाल एक्ट्रेस के खास लोगों में आते हैं। वही जलाल का सालाना पैकेज 80 लाख रुपए तक है। कुछ रिपोर्ट तो यह भी बताती हैं कि 2017 में जलाल की सैलरी को 1 करोड़ रुपए तक बढ़ाकर कर दिया गया था। बताया जाता है कि सिक्योरिटी हेड के तौर पर दीपिका और रणवीर की शादी में जलाल ने पूरा सुरक्षा का कार्य संभाला हुआ था। उनकी शादी में 30 लोगों को शामिल किया गया था।

वहीं दीपिका इंडस्ट्री की बड़ी हीरोइन होने के नाते कई बड़ी फिल्मों में बिजी रहती है। दीपिका जल्दी अपने पति रणवीर सिंह के साथ कपिल देव की बायोपिक 83 में दिखने वाली है। इसके साथ ही वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म इंटर और शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment