जब विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या से अपने और सलमान के रिलेशन को लेकर उड़ाया मजाक, ऐश-अभिषेक की शादी को बताया 'चुनाव परिणाम'

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ सलमान खान और विवेक ओबेरॉय का नाम जोड़ा जाता रहा है। तीनों के कई किस्से भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। सलमान और ऐश्वर्या के बीच डेटिंग और फिर ब्रेेकअप की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। बीच में विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या को लेकर किस्से सामने आए। ऐश्वर्या से डेटिंग की खबरों पर अप्रत्यक्ष रूप से खुद विवेक ने एक बार मुहर लगा दी थी। विवेक चुनाव परिणामोंं को लेकर मजाक करने के चक्कर में ऐसा जोक शेयर कर बैठे कि उन्हें बाद में न केवल इसे डिलीट करना पड़ा बल्कि शर्मिंदगी भी उठानी पड़ी। आइए आपको बताते हैं, क्या है वो किस्सा-

रिलेशन की तुलना चुनाव परिणाम से

दरअसल, साल 2019 में जब पूरा देश लोकसभा चुनाव परिणाम का इंतजार कर रहा था, विवेक ओबेरॉय ने एक ऐसा जोक शेयर किया कि बजाय लॉफ्टर के उनको लोगों की फटकार सुनने को मिली। विवेक ओबेरॉय ने चुनाव परिणामों के इंतजार में बैठे लोगों को हंसाने की कोशिश की। इस चक्कर में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया जिसमें खुद को, सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को घसीट लिया। एक्टर ने जो मीम शेयर किया उसमें चुनाव परिणाम की तुलना 'सलमान-ऐश्वर्या', विवेक-ऐश्वर्या और अभिषेक-ऐश्वर्या के पर्सनल रिलेशन की गई थी।

यह भी पढ़ें : Breakup Story: ऐसा क्या किया था विवेक ओबेरॉय ने होटल के कमरें में, जो टूट गया उनका और ऐश्वर्या राय का रिश्ता

vivek_oberoi_tweet.png

'एक बच्ची की शादीशुदा मां को इसमें क्यों घसीट रहे हैं'
विवेक के मीम में सलमान-ऐश्वर्या के रिलेशन को 'ओपिनियन पोल' कहा गया, 'विवेक-ऐश्वर्या' के रिलेशन को एक्जिट पोल और चुनाव परिणाम का रिजल्ट 'अभिषेक-ऐश्वर्या' के विवाह संबंध को बताया गया। विवेक इस सोशल मीडिया पोस्ट पर लोगों ने जमकर उन्हें खरी खोटी सुनाई। एक यूजर ने लिखा था,'वह एक शादीशुदा और एक बच्ची की मां को इसमें क्यों घसीट रहे हैं। शर्मनाक बात है। वह अपने खलनायक के रोल को रियल लाइफ में भी गंभीरता से ले रहे हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा,'ये दिखाता है कि आप की सोच कितनी नीचले स्तर की है। ये आप अपनी बहन, पत्नी के पुराने रिलेशनशिप और फोटोग्राफ्स के साथ भी करें।'

यह भी पढ़ें : संजय दत्त की वजह से स्कूल में लड़कियां हो गई थीं विवके ओबेरॉय से इंप्रेस

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी लगाई लताड़
न केवल आम सोशल मीडिया यूजर्स बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स ने भी विवेक को इस पोस्ट पर फटकार लगाई। उर्मिला मातोंडकर ने लिखा,'बहुत ही डिस्ग्रेसफुल और बेहद अनुचित, विवेक ओबेरॉय की तरफ से ऐसा तिरस्कारपूर्ण पोस्ट। अगर आप उस महिला और बच्ची से माफी भी नहीं मांगते हो, तो कम से कम इस पोस्ट को हटा ही लो।' फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने लिखा,'डियर विवेक, आपसे ऐसे ट्वीट की उम्मीद नहीं थी। ट्रोल किसी भी स्तर पर जाकर मीम्स बना सकते हैं, लेकिन आप जैसे जिम्मेदार सेलेब को किसी के सम्मान को चोट पहुंचाने से बचना चाहिए। आप से इस ट्वीट को डिलीट करने और माफी मांगने की रिक्वेस्ट करूंगा।' राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी विवेक को इस संबंध में स्पष्टीकरण देने का नोटिस दिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment