कैटरीना से सोनाक्षी तक हो चुकी है छेड़छाड़ का शिकार, एक ने मारा था मनचले को तमाचा तो एक फूट-फूटकर रोई थी

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

देशभर से लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ होने की खबरें आए दिन सामने आती रहती है।छेड़छाड़ करना और गलत तरीके से छूने कि वारदातें लड़कियों के लिए कोई नई बात नहीं है, देश में कोई ना कोई लड़की ऐसी वारदात का हर दिन शिकार हो रही है। लड़की की नहीं बल्कि बच्चियां भी इस चीज से नहीं बची है। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी इन वारदातों का शिकार हो चुकी हैं। कई नामी एक्ट्रेसेस हैं जिनके साथ पब्लिक में छेड़छाड़ हो चुकी है या उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की गई है। पब्लिक अपीरियंस में मौजूद एक्ट्रेसेस के साथ भीड़ भाड़ का फायदा उठाते हुए मंचले और असामाजिक तत्व छेड़खानी करने से बाज नहीं आते हैं और इन्हें छूने के बहाने ढूंढ ही लेते हैं। ऐसे में हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो पब्लिक प्लेस पर छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी है।

अमीषा पटेल

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अमीषा पटेल का है जो एक ज्वैलरी शोरूम की लॉन्चिंग के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर गई थी। यह साल 2015 की बात है। अमीषा को देखने के लिए शोरूम के बाहर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई थी, ऐसे में जब भीड़ से होते हुए अमीषा शोरूम के अंदर जा रही थी, तब एक युवक ने उन्हें जबरदस्ती छुआ था, जिसके बाद गुस्से में आई एक्ट्रेस ने उसे थप्पड़ मार दिया था।

amisha.jpg

कैटरीना कैफ

वहीं साल 2005 में कैटरीना कैफ भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी है, दरअसल दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए कटरीना कोलकाता पहुंची थी, वहीं उन्हें देखकर भीड़ बेकाबू हो गई थी। सिक्योरिटी के बावजूद भी उस भीड़ को काबू करना मुश्किल हो रहा था। इस टाइम मौके का फायदा उठाकर कुछ मनचलों ने एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी. कैटरीना काफी इस बात को लेकर कई दिनों तक हर्ट रही थी।

katrina.jpg

सोनाक्षी सिन्हा

वहीं 2010 में सोनाक्षी सिन्हा भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी है। एक इवेंट में पहुंची सोनाक्षी को देख एक शख्स ने उन्हें छूने की कोशिश की थी। जिस जगह सोनाक्षी के साथ से घटना हुई थी वह साउथ मुंबई के मंत्रालय के नजदीक स्थित गांधी मैदान था, जिसके बाद सोनाक्षी रो पड़ी थी।

sona.jpg

सुष्मिता सेन

वहीं पुणे में एक ज्वेलरी स्टोर के उद्घाटन में पहुंची सुष्मिता सेन को पब्लिक ने उन्हें घेर लिया था। इस भीड़ में कुछ मनचलों ने उनके शरीर को गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। वहीं कुछ समय पहले ही सुष्मिता ने बताया था कि जब वह 15 साल की थी तो एक लड़के ने उनके साथ बदसलूकी की थी।

sushmita-sen.jpg

करीना कपूर

मनचलों द्वारा छूने की वारदात से बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर भी नहीं बच सकी है। साल 2013 में वे एक इवेंट खत्म होने के बाद जब वैन्यू से बाहर निकले तो उन्हें भीड़ ने घेर लिया था और उसी भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। इसके बाद बाउंसर ने करीना कपूर को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला था।

kareena.jpg

तापसी पन्नू

जब बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू पिंक के प्रमोशन करने गई थी तब उनके साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। लोगों ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। वही इससे पहले भी जब तापसी कॉलेज आती जाती थी तो उस दौरान भी बस में छेड़छाड़ का शिकार हो चुके हैं।

tapsee.jpg

सोनम कपूर

जब सोनम कपूर रांझणा का प्रमोशन करने गई थी, तब उन्हें भी फैंस की छेड़खानी का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद को स्टार धनुष ने उनकी मदद की थी और उन्हें भीड़ से बाहर निकाला था।

sonam.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment