लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्षय कुमार(Akshay Kumar) का नाम उनकी फिल्मों के साथ साथ रोमांस को लेकर भी काफी चर्चा में रहा है। आज के समय में यह एक्टर बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करनेवाले अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल है। उनकी हर फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। शुरूआत के समय में अक्षय कुमार के लव अफेयर के किस्से ट्विंकल से शादी करने के बाद भी बड़ी अभिनेत्रियों के सुनने को मिले थे और इन सबके विवाद में आया है प्रिंयका चोपड़ा(priyanka Chopra) के साथ का प्रेम किस्सा। जो प्रियंका और अक्षय के रोमांस के बीच एक तुफान बनकर आया था। और सबकुछ तोड़कर चला गया।

यह बात उन दिनों की है जब अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा साल 2003 में आ फिल्म ‘ऐतराज़’ के लिए काम कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही अक्षय और प्रियंका के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगी। अक्षय और प्रियंका की जोड़ी को जितना पर्दे के बाहर पसंद किया गया उतना ही इन लोगों के बीच रियल लाइफ में प्यार देखने को मिलने लगा था। धीरे घीरे इनके प्यार के चर्चे मीडिया की हेडलाइन बनने लगे। फिर क्या था यह खबर मीडिया से होते हुए बॉलीवुड के गलियारो तक आ गई। इनके अफेयर की खबरें ट्विंकल खन्ना को भी लगी।

इसी बीच, एक ऐसी खबर आई जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। जब अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा के मैनेजर प्रकाश जाजू पर घर में घुसकर हमला बोल दिया था। प्रकाश जाजू को अक्षय ने काफी मारा था, इतना ही उनका एक हाथ भी तोड़ दिया था। इसके पीछ की ये वजह थी कि प्रकाश जाजू ने अक्षय के राज खोले थे।
जानकारी के मुताबिक, प्रकाश जाजू ने प्रियंका और अक्षय के बीच हुई कुछ बाते मीडिया के सामने लीक कर दी थीं, और दोनों के अफेयर की जानकारी देने वाले भी प्रकाश जाजू ही थे। प्रकाश जाजू का नाम सामने आते ही अक्षय ने अपना सारा गुस्सा उनपर उतारा दिया था।

बताया तो यह भी जाता है कि अक्षय और प्रियंका के अफेयर के किस्से सुनकर ट्विंकल ने भी प्रियंका को फोन लगाकर खूब खरीखोटी सुनाई थी। वहीं, प्रियंका ने भी ट्विंकल को करारा जवाब दिया था। इसके बाद भी ट्विंकलका गुस्सा शांत नही हुआ तो वो प्रियंका को सबक सिखाने के लिए फिल्म के सेट पर पहुंच गई थी। लेकिन प्रियंका उन्हें वहां नहीं मिली, तो अक्षय को ट्विंकल के गुस्से का सामना करना पड़ा था ट्विंकल ने अक्षय को सबके सामने ही जबरदस्त चांटा मारा था। इसी के बाद, अक्षय ने मीडिया के सामने बयान जारी कर कहा था कि वह कभी प्रियंका के साथ फ्यूचर में काम नहीं करेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss