लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। एक्टर अक्षय कुमार को बॉलीवुड का खिलाड़ी कुमार भी कहा जाता है। आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में ये बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म सौगंध से की थी। हालांकि, ये फिल्म सुपरफ्लॉप साबित हुई। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। आज उनकी हर फिल्म करोड़ों का बिजनेस करती है। फिल्मों के अलावा वह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चा में रहे हैं। अपने करियर के शुरुआत में वह काफी आशिक मिजाज के थे। उनका कई एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ा था। तो चलिए आपको बताते हैं किन-किन एक्ट्रेसेस को उन्होंने डेट किया-
रवीना टंडन
रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी 90 के दशक में हिट थी। दोनों की मुलाकात फिल्म मोहरा से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। कहा जाता है कि दोनों तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद रवीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि लड़ाई होने पर अक्षय उनसे सगाई कर लेते थे। उनके मुताबिक, अक्षय ने मंदिर में उनसे दो बार सगाई की थी।
शिल्पा शेट्टी
अक्षय और शिल्पा शेट्टी की जोड़ी भी काफी सुर्खियों में रही थी। दोनों ऑन स्क्रीन तो हिट थे ही लेकिन ऑफ स्क्रीन भी उन्हें काफी पसंद किया जाता था। शिल्पा इस रिश्ते के लिए बहुत सीरियस हो गई थीं। लेकिन कहा जाता है कि ट्विंकल खन्ना से बढ़ती नजदीकियों के कारण अक्षय ने शिल्पा को छोड़ दिया। जिसके बाद एक इंटरव्यू में शिल्पा ने उनपर उन्हें यूज करने का आरोप लगाया था।

आयशा जुल्का
अक्षय कुमार ने एक्ट्रेस आयशा जुल्का के साथ खिलाड़ी फिल्म में काम किया था। फिल्म में काम करते-करते दोनों करीब आ गए। दोनों ने कुछ वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया लेकिन फिर अलग हो गए।
रेखा
अक्षय कुमार और रेखा ने फिल्म 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' में काम किया था। इस दौरान दोनों का नाम साथ में जोड़ा गया। रेखा उम्र में उनसे काफी बड़ी थीं। ऐसे में उनकी अफेयर की खबर से हर कोई चौंक गया था। कहा जाता है कि रेखा फिल्म की शूटिंग अक्षय के करीब रहने की कोशिश करती थीं। रवीना ने मीडिया के सामने एक बार कहा था कि अक्षय को अपनी हद पता होनी चाहिए।
पूजा बत्रा
इस लिस्ट में मॉडल व एक्ट्रेस पूजा बत्रा का भी नाम शामिल है। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात उस वक्त हुई थी जब अक्षय इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, पूजा एक सुपर मॉडल थीं। पहले दोनों की दोस्ती हुई फिर अफेयर शुरू हुआ। लेकिन फिर जल्द ही ब्रेकअप भी हो गया।
प्रियंका चोपड़ा
ट्विंकल खन्ना से शादी करने के बाद भी अक्षय के अफेयर की खबरें आती रहती थीं। शादी के कुछ साल बाद उनका नाम एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ जोड़ा गया। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कभी कुछ नहीं कहा। लेकिन कहा जाता है कि ट्विंकल ने उन्हें प्रियंका के साथ काम करने से मना कर दिया था।
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना को देखते ही अक्षय उनपर दिल हार बैठे थे। उसके बाद दोनों डेट करने लगे और सगाई कर ली। लेकिन कहा जाता है कि अक्षय के पुराने रिश्तों के कारण ट्विंकल ने उनसे सगाई तोड़ ली थी। बाद में अक्षय के मनाने पर उन्होंने कहा कि अगर उनकी फिल्म मेला फ्लॉप हो गई तो वह सगाई कर लेंगी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई जिसके बाद ट्विंकल ने अक्षय से सगाई कर ली।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss