लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली: अक्सर लोग अपने फेवरेट स्टार के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। जैसे- वो क्या खाते पीते हैं, क्या कपड़े पहनना पसंद करते हैं, कैसे रहते हैं उनका घर कैसा है आदि। इसके अलावा फैंस उनकी हर बात और स्टाइल को फॉलो भी करते हैं।
ऐसे में हम आपको उनके बारे में एक खास बात बता रहे हैं। जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल ऐसे कई बॉलीवुड स्टार हैं जो अपने मां-बाप या अपने परिवार के साथ रहना पसंद नहीं करते हैं और उनसे दूर अकेले रहते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो बॉलीवुड स्टार।

कैटरीना कैफ
हजारों लोगों की फेवरेट कैटरीना कैफ ने कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। कैटरीना के परिवार में मां और 5 बहनें हैं, लेकिन वो अपने परिवार से अलग अपनी छोटी बहन इसाबेल कैफ साथ अलग रहती हैं।

विक्की कौशल
जो सेलेब्स अपने माता-पिता के साथ नहीं रहते हैं उनमें विक्की कौशल का नाम भी है। विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल हैं और वो उनसे अलग रहते हैं। अभिनेता विक्की कौशल अपनी प्राइवेसी के कारण अपने परिवार से अलग रहते हैं।

सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा भी परिवार से दूर अकेले रहने वाले कलाकारों की लिस्ट में हैं। हाल ही में सिद्धर्थ ने अपने लिए मुंबई में एक घर खरीदा था। जिसमें वो अपने परिवार के बिना अकेले रहते हैं।

रणबीर कपूर
बॉलीवुड का बड़ा नाम रणबीर कपूर भी इस लिस्ट में शामिल है। रणबीर भी अपने माता-पिता और पूरे परिवार से दूर और अलग ही रहते हैं। उनके पिता अभिनेता ऋषि कपूर का निधन होने के बाद भी वे अपनी मां नीतू के साथ नहीं रहे। खबरों के अनुसार रणबीर की तरह ही नीतू को भी प्राइवेसी पसंद है। इसलिए दोनों मां-बेटे अलग-अलग घर में रहते हैं।

आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के चाहने वालों की कमी नहीं। आलिया भट्ट दिग्गज फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की छोटी बेटी हैं। लेकिन इसके बावजूद अलिया ना तो अपने माता-पिता के साथ रहती हैं और ना ही उन्हें अपने पास रखती हैं। हाल ही में आलिया ने आलीशान फ्लैट खरीदा था, जिसमें वो अकेली रहती हैं।
आपको बता दें कि शायद ही कोई ऐसा होगा जो अपने मां-बाप के साथ नहीं रहना चाहता होगा या उन्हें अपने पास नहीं रखना चाहता होगा। सबकी अपनी लाइफ है और अलग रहने का सबका अपना कोई कारण होगा या ये भी हो सकता हैं उन्हें अकेले रहना पसंद हो।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss