जब सरेआम रेखा ने किया ऋतिक रोशन को किस

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। रेखा हिंदी सिनेमा जगत की एक बेहतरीन और खूबसूरत अदाकारा हैं। रेखा ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की। यही नहीं रेखा ने अपने जमाने कई बड़े सेलेब्स के साथ भी स्क्रिन को शेयर किया है। रेखा भी उन अभिनेत्रियों में से एक हैं। जिनका विवादों से गहरा नाता रहा है। बचपन से लेकर आज तक रेखा ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखें। यही वजह है कि रेखा को कंट्रोवर्सी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। 66 साल की रेखा की खूबसूरती का जादू आज भी बरकरार है। वहीं अभिनेत्री को अवॉर्ड फंक्शन और कई टीवी शोज में बतौर गेस्ट जाते हुए देखा गया है। वहीं आज भी रेखा का विवादों से पीछा नहीं छूटा है।

r_1.jpg

खास अंदाज में लोगों से मिलती हैं रेखा

दरअसल, रेखा की आदत है कि वो जब भी किसी से मिलती हैं तो उन्हें गले लगाकर चुमती हैं। अक्सर अवॉर्ड फंक्शन में देखा गया है कि रेखा एक्ट्रेस या एक्टर को किस कर उन्हें मुबारकबाद देती हैं, लेकिन एक बार उनका ये अंदाज उन्ही पर ही काफी भारी पड़ गया। रेखा की ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कि फैंस भी दंग रह गए।

r_2.jpg

यह भी पढ़ें- अभिनेत्री रेखा फिल्मों से नहीं बल्कि कई जगहों से कमाती है पैसा, हर महीने अकांउट में आते हैं लाखों रूपये

सरेआम ऋतिक रोशन को रेखा ने किया किस

ये किस्सा उस वक्त कहा है जब बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कह जाने वाले ऋतिक रोशन को रेखा ने खुलेआम किस कर दिया था। वो भी गाल पर नहीं बल्कि ठीक उनके होठों के नीचे। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि एक इंवेट में ऋतिक रोशन और रेखा पहुंचे थे। जैसे ही दोनों ने एक-दूसरे देखा दोनों मिलने के लिए पास आ गए। हमेशा की ही तरह रेखा ने ऋतिक को गले लगाया और जल्दबाजी में माथे की जगह पर होंठो की ठीक नीचे उन्हें किस कर दिया।

कैमरे में ऋतिक और रेखा का मूमेंट कैप्चर हो गया। बस फिर क्या था रेखा और ऋतिक की ये तस्वीर जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। कई लोगों ने रेखा को इस बात के लिए खूब खरी-खोटी भी सुनाई। वैसे आपको बात दें रेखा ऋतिक को बेटे की तरह मानती हैं।

h.jpg

यह भी पढ़ें- ट्रैफिक सिग्नल पर सुजैन को दिल दे बैठे थे Hrithik Roshan, तलाक लेने पर चुकानी पड़ी सबसे बड़ी कीमत

ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म्स

ऋतिक रोशन और रेखा साथ में काम भी कर चुके हैं। फिल्म 'कोई मिल गया' में रेखा ऋतिक की मां की भूमिका दिखाई दी थीं। फिलहाल ऋतिक रोशन 'फाइटर' और 'कृष 4' की तैयारी में जुटे हुए हैं। फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन पहली बार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण संग नज़र आएंगे। इस जोड़ी को साथ में देखने के लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment