जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं ये सेलेब्स

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली। हर किसी के लिए माता-पिता बनना सबसे बड़ी खुशी होती है। कहा जाता है कि बच्चे ईश्वर का सबसे बड़ा वरदान होते हैं। लेकिन जब पता चलता है कि मां के गर्भ में जुड़वा बच्चे हैं, तो यह ख़ुशी दोगुनी हो जाती है। इसके अलावा फिल्मी सितारों के निजी जीवन के बारे में जानने की भी हम सभी में जिज्ञासा होती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलिब्रिटीज से रूबरू कराने जा रहे हैं जो स्वयं भी जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं। तो आइए जानते हैं इस सूची में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कौन-कौन से कलाकार शामिल हैं...

• करण जौहर
फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर को कौन नहीं जानता। कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, माय नेम इज खान, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, ए दिल है मुश्किल, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे और ना जाने कितनी ही बेहतरीन फिल्म फिल्मों के द्वारा करण जौहर सालों से इंडस्ट्री पर राज करते आए हैं। करण जौहर सरोगसी के ज़रिए जुड़वा बच्चों के सिंगल फादर बने। जिनमें से एक लड़का है और एक लड़की। लड़के का नाम उन्होंने यश और लड़की का रूही रखा।

 

kj_kids.jpg

• उर्वशी ढोलकिया
इस सूची में दूसरा नाम है, फेमस धारावाहिक 'कसौटी ज़िंदगी की' के किरदार कोमोलिका बासु से अपनी पहचान बनाने वाली उर्वशी ढोलकिया का। इसके अलावा उन्होंने 2013 में रियलिटी शो बिग बॉस के विजेता का खिताब भी जीता था। उर्वशी बहुत कम उम्र में ही दो जुड़वा बच्चों की मां बन गई थीं। उनके दोनों जुड़वा बेटों के नाम सागर और क्षितिज हैं। साथ ही उर्वशी ढोलकिया सिंगल मदर भी हैं।

urvashi_kids.jpg

यह भी पढ़ें:

• करणवीर वोहरा
टीवी दुनिया के ही एक अन्य मशहूर एक्टर करणवीर वोहरा और उनकी पत्नी टीजे भी जुड़वा बच्चों की माता-पिता हैं। उनकी एक बेटी का नाम राया बेला और दूसरी का बिएना है। और हाल ही में पैदा हुई उनकी 9 महीने की बेटी का नाम उन्होंने जिया रखा है।

 

karanvir-bohra_kids.jpg

• संजय दत्त
बेहतरीन अदाकारी के धनी अभिनेता संजय दत्त ने 7 फरवरी 2008 को मान्यता दत्त से गोवा में शादी की थी। जो कि उनकी तीसरी शादी थी। उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा और दूसरी रिया पिल्लै थी। संजय और मान्यता भी जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स हैं। जिनमें से बेटी का नाम इकरा और बेटे का नाम शहरान है।

sanjay_kids.jpg

• शत्रुघन सिन्हा
अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा को बिहारी बाबू या शॉटगन के नाम से भी जाना जाता है। शत्रुघन सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा के जुड़वा बेटों के नाम लव और कुश हैं। लव अभिनेता हैं जिन्होंने वर्ष 2010 में 'सदियां' फ़िल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जबकि कुश निर्माता हैं।

shatrughan-sinha_family.jpg

सनी लियोनी
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वर्ष 2018 में जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने थे। सनी और डेनियल के बच्चों का नाम अशर और नोहा है। इसके अतिरिक्त सनी लियोनी ने वर्ष 2017 में एक बच्ची को गोद लिया था जिसका नाम उन्होंने निशा रखा है।

sunny_leone_and_her_kids_1.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment