अनुष्का को पहली बार एक्टिंग करते देख शाहरुख ने क्यों हंसते हुए लिया था 10 मिनट का ब्रेक?

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

शाहरुख खान की वर्ष 2007 में फिल्म ओम शांति ओम आई थी, जिसमें दीपिका पादुकोण को पहली बार देखा गया था। इसके बाद शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म की ओर बढ़ रहे थे। उसी दौरान शाहरुख खान को आदित्य चोपड़ा ने फोन करके कहा था कि वे लंदन में हैं और एक फिल्म लिख रहे हैं। उन्होंने बताया था कि इस बार वे केवल फिल्म को प्रोड्यूस ही नहीं करने वाले हैं, बल्कि इसका निर्देशन भी करने जा रहे हैं। वर्ष 2000 में मोहब्बतें के आने के बाद शाहरुख और आदित्य की कोई भी मूवी तब तक साथ में नहीं आई थी।

इसके बाद जल्द ही आदित्य लंदन से लौट आए थे और फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई थी। फिल्म का नाम था रब ने बना दी जोड़ी। यह फिल्म 2008 में 12 दिसंबर को रिलीज हुई थी। शाहरुख खान की यह उन फिल्मों में से एक रही, जिसने दर्शा दिया कि अब शाहरुख खान भी मुख्य धारा की फिल्मों से हटकर कंटेंट की ओर बढ़ने लगे हैं। फिल्म में दोहरी भूमिका को शाहरुख खान ने बड़े ही लाजवाब तरीके से निभाया। दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे के राज से यह भूमिका उनकी बहुत ही लग रही थी।

75205925.jpg

अनुष्का शर्मा जो कि बेंगलुरु में मॉडलिंग कर रही थीं, वे मॉडलिंग के ही अपने करियर को बढ़ाने के लिए मुंबई आयी हुई थीं। यहां उन्हें फिल्मों के ऑफर भी मिलने शुरू हो गए थे। इसी दौरान उन्हें उनकी तस्वीर के जरिये शॉर्टलिस्ट करके ऑडिशन के लिए यशराज फिल्म्स के ऑफिस से कॉल आया था। दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे का ही एक सीन उन्हें करने के लिए दिया गया था। इस फिल्म में जो सिमरन हॉलीडे पर जाने के लिए अपने बाबूजी से अनुमति मांगती है, उसी को अनुष्का को करना था, लेकिन काजोल की नकल उन्हें बिल्कुल भी नहीं करनी थी। अनुष्का यह भी नहीं जानती थीं कि फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं और शाहरुख खान उनके अपोजिट होंगे।

अनुष्का के फिल्मों में आने से पहले का एक एक्टिंग वर्कशॉप वीडियो देख लीजिए-

शाहरुख खान उनके अपोजिट होंगे, यह बात अनुष्का को अखबारों के माध्यम से पता चली थी। दूसरी बार वे ऑडिशन के लिए पहुंची थीं तो बहुत ही नर्वस वे खुद को महसूस कर रही थीं। अनुष्का दरअसल नर्वस इसलिए हुई थीं कि उन्हें मालूम ही नहीं था कि आदित्य चोपड़ा ऑडिशन लेने वाले हैं। उन्हें देखने की वजह से वे काफी नर्वस हो गई थीं। इस बार उन्हें अपनी अपकमिंग मूवी रब ने बना दी जोड़ी की एक लाइन बोलने के लिए कहा गया था। कहा जाता है कि इसी के बाद अनुष्का को इस फिल्म के लिए साइन कर लिया गया था।

अनुष्का का चयन फिल्म के लिए जब हो गया तो इसकी शूटिंग शुरू हुई। इसमें पहला टॉकी सीन है, जिसमें कि अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान के बीच बातचीत होती है। शूटिंग जैसे ही शुरू हुई तो अनुष्का शर्मा ने अपने बोलने वाले हिस्से को काफी अच्छी तरह से किया। जैसे ही यह खत्म हुआ, शाहरुख खान को हंसी आ गई। हंसते-हंसते उन्होंने कहा कि वे 10 मिनट का ब्रेक इस सीन की तैयारी के लिए लेंगे। अनुष्का शर्मा के लिए यह बड़ी उपलब्धि रही, क्योंकि उन्होंने इस सीन को इतनी अच्छी तरह से कर दिया था कि शाहरुख खान 10 मिनट का ब्रेक लेने के लिए मजबूर हो गए थे।

यह भी पढ़ें-प्रभास ही नहीं इन एक्टर्स के साथ रह चुकी है अनुष्का शेट्टी के अफेयर की चर्चा

अनुष्का इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक और यादगार किस्सा बता चुकी हैं। इस दौरान एक बहुत ही लंबा सीन था, जिसे एक ही कट में शुरू से अंत तक करना था। अनुष्का के मुताबिक इसके शूट होने के बाद सभी क्रू मेंबर्स ने खड़े होकर अनुष्का के लिए तालियां बजाई थीं। दरअसल, अनुष्का शर्मा को प्रोत्साहित करने के लिए यह सब किया गया था। आदित्य चोपड़ा अपने कलाकारों का उत्साह लगातार बढ़ा रहे थे। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन पलों को सबसे यादगार पल अपनी पहली फिल्म का कई मौकों पर बता चुकी हैं।

यह भी पढ़ें-जब सत्यजीत राय ने वहीदा रहमान को अपनी फिल्म ऑफर की तो उनका जवाब क्या था?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment