जब एक मह‍िला ने शाहरुख को बताया अपना गुमशुदा बेटा, किंग खान को कोर्ट में होना पड़ा था पेश

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) जहां अपनी जिंदगी में तमाम उतार-चढ़ाव देख चुके हैं। वहीं, उन्हें कई विवादों (Shahrukh khan Controversies) का भी सामना करना पड़ा है। ऐसे में आज आपको उनसे जुड़े एक ऐसे मामले के बारे में बता रहे हैं। जिसके बार में बहुत ही कम लोग जानते हैं।

दरअसल सालों पहले शाहरुख को लेकर एक चौंकाने वाली खबर तब सामने आई थी। जिसमें महाराष्‍ट्र के लातूर की रहने वाली एक मह‍िला ने ये दावा क‍िया था क‍ि शाहरुख खान उनके बेटे हैं वो उनकी असली मां हैं। उन्‍होंने शाहरुख को एक फ‍िल्‍म का पोस्‍टर देखकर पहचाना है। ये मामला 1996 में सामने आया था जब शाहरुख खान बॉलीवुड को 'द‍िलवाले दुलहन‍िया ले जाएंगे' जैसी ब्‍लॉकबस्‍टर फ‍िल्‍म दे चुके थे।

मलनबाई नाम की इस मह‍िला का कहना था क‍ि उन्‍होंने शाहरुख खान को 60 के दशक में खो द‍िया था। उस समय वह अपने बेटे को लेकर मुंबई आई थीं और मजदूरी करती थीं। वहीं, उन्‍होंने शाहरुख को खो द‍िया था और बहुत ढूंढने पर भी जब वह नहीं मिला तो न‍िराश होकर वह अपने गांव वापस चली गई थीं। मह‍िला का ये भी कहना था क‍ि शाहरुख खान का असली नाम अलसाब है।

महिला को अपनी नजरों पर इतना भरोसा था क‍ि उन्‍होंने शाहरुख को अपना बेटा साबित करने के लिए कोर्ट तक पहुंच गई थीं। जिसके चलते शाहरुख खान को भी अदालत में पेश होना भी पड़ा था। हालांकि बाद में सब सुलझ गया और सही हो गया।

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, साल 2018 में शाहरुख आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म को निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। ये फिल्म पर्दे पर बिल्कुल भी पसंद नहीं की गई थी। इसके बाद शाहरुख ने लंबे समय से ब्रेक लिया हुआ है। हालांकि अब शाहरुख जल्दी ही सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'पठान' में नजर आएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment