लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

ऑस्कर 2019 का आयोजन लॉस एंजेलिस में हुआ। 91वें एकेडमी अवॉर्ड्स में भारत की एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म ने भी ऑस्कर जीत लिया है। ये फिल्म 'पीरियड : द एंड ऑफ सेंटेंस' है। भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में पीरियड के समय महिलाओं को होने वाली समस्या ओर पैड की अनुपलब्धता को लेकर बनी इस शॉर्ट फिल्म 'पीरियड : द एंड ऑफ सेंटेंस' को 'डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट' श्रेणी में ऑस्कर मिला है। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन राईका जेहताबची ने किया है और इसे भारतीय प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म भारत में पीरियड्स से जुड़ी वर्जनाओं के खिलाफ महिलाओं की लड़ाई और असल जिंदगी के 'पैडमैन' अरुणाचलम मुरुगनाथम के काम पर बात करती है। यह डॉक्यूमेंट्री 'ऑकवुड स्कूल इन लॉस एंजेलिस' के छात्रों और उनकी शिक्षक मिलिसा बर्टन के शुरू किए गए 'द पैड प्रोजेक्ट' का हिस्सा है। फिल्म में 26 मिनट तक उत्तरी भारत के हापुड़ की लड़कियों और महिलाओं और उनके गांव में पैड मशीन की स्थापना के ईद-गिर्द घूमती है।

'पीरियड : एंड ऑफ सेंटेंस' का इन फिल्मों से था मुकाबला
ऑस्कर अवॉर्ड के लिए 'पीरियड : एंड ऑफ सेंटेंस' का मुकाबला 'ब्लैक शीप', 'एंड गेम', 'लाइफबोट' और 'ए नाइट एट द गार्डन' के साथ था। इस पुरस्कार को लेने के लिए राईका जेहताबची और बर्टन मंच पर पहुंचीं तो इमोशनल हो गईं। उनका कहना है, 'मैं इसलिए इमोशनल हो रही हूं कि मेरी पीरियड चल रही या कुछ भी। मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि पीरियड को लेकर बनी फिल्म ऑस्कर जीत सकती है।' इस जीत से उत्साहित मोंगा ने ट्वीट कर कहा, 'हम जीत गए। हमने सिखिया को नक्शे पर उतार दिया है।'

10 साल पहले ए आर रहमान को मिला था ऑस्कर
बता दें कि भारत के लिए ऑस्कर का यह क्षण एक दशक के बाद आया है। इससे पहले ए आर रहमान और साउंड इंजीनियर रसूल पोकुट्टी को 'स्लमडॉग मिलेनियर' के लिए साल 2009 में अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। गुलजार पहले ऐसे इंडियन गीतकार हैं जिन्होंने ऑस्कर जीता है। सत्यजीत रे को साल 1992 में ऑस्कर मिला था। भानु अथिया ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय महिला है। उन्होंने 1983 में यह बड़ा सम्मान प्राप्त किया था।

प्रियंका ने बढ़ाया था भारत का सम्मान
प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया भर में भारत को गौरवान्वित महसूस कराया था। प्रियंका चोपड़ा न केवल ऑस्कर अवॉर्ड के रेड कारपेट पर वॉक कर चुकी हैं बल्कि साल 2016 में 88वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान प्रेजेंटर (विजेताओं को अवार्ड देने वाली हस्तियां) के तौर पर चुना गया था। बॉलीवुड से ऑस्कर अवॉर्ड देनी वाली हस्तियों में प्रियंका का नाम शामिल होना देश के लिए गर्व की बात थी। हमेशा की तरह यह अवॉर्ड समारोह केलिफोर्निया के डोल्बी थियेटर में आयोजित हुए थे जहां पर प्रियंका को यह सम्मान मिला था।
भारतीय फिल्में जिन्हें ऑस्कर में मिली सबसे ज्यादा सराहना
वैसे हर साल भारतीय फिल्में ऑस्कर के लिए नोमिनेट होती हैं, लेकिन अब तक ऑस्कर नहीं जीत सकी हैं। ऑस्कर में सबसे ज्यादा अच्छा रिस्पांस 'मदर इंडिया ( 1957)', 'सलाम बॉम्बे (1998)' और 'लगान (2001' को मिला है। बात करें पिछले एक दो साल की तो 2017 में राजकुमार की फिल्म 'न्यूटन' और साल 2018 में रीमा दास की फिल्म 'विलेज रॉस्टार्स' ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई थी।
स्टार्स के आए रिएक्शन
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए फिल्म प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा और फिल्म की पूरी टीम को ऑस्कर जीतने पर बधाई दी। साथ ही पीरियड जैसे जरूरी टॉपिक को उठाने के लिए प्रशंसा भी की।
ऋषि कपूर
ऋषि ने कैनम के साथ की अपनी तस्वीर ट्वीट की और कैप्शन में लिखा, 'फिल्म 'वाइस' के लिए आपको चौथा ऑस्कर जीतने पर बधाई ग्रैग कैनम। आपने मेरे साथ 'कपूर एंड संस' की थी। शाबाश।' वहीं, उनकी पत्नी नीतू ने लिखा, 'ग्रेग कैनम आपको चौथा ऑस्कर जीतने की बधाई।' ऋषि कपूर के अलावा भी बॉलीवुड तमाम स्टार्स अपने-अपने तरीक सेे गुनीत मोंगा और ऑस्कर विजेताओं को बधाईंया दी।
प्रियंका चोपड़ा
मेंस्ट्रेशन टैबू पर बनी फिल्म 'शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री' का अवॉर्ड जीतना ऑस्कर के बेहतरीन पलों में से एक रहा। 'पीरियड : एंड आफ सेटेंस' की पूरी टीम और मेरे निर्भयी दोस्त गुनीत मोंगा को 2019 ऑस्कर के लिए बधाईयां।
जब कचरे के ढ़ेर में मिले थे 55 ऑस्कर अवॉर्ड
साल 20000 में लॉस एंजेलिस से 55 ऑस्कर ट्रॉफियां गायब हो गई थीं और उस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में केवल कुछ हफ्ते ही बचे थे। इसके बाद तुरंत 55 नई ट्रॉफी बनाने का फैसला लिया गया था। हालांकि, कुछ दिन बाद चोरी ये 55 ऑस्कर ट्रॉफियों में 52 ट्रॉफी मिल गई थी। ये ट्रॉफियां विली फुलगियर नाम के शख्स को मिली थी। सूचना देने की ऐवज में विली को 5000 डॉलर्स का इनाम दिया गया था। 2003 में फ्लोरिडा में एक और ऑस्कर ट्रॉफी बरामद हुई थी, लेकिन अभी भी दो ऑस्कर गायब हैं।
ऑस्कर विनर्स लिस्ट
बेस्ट पिक्चर: ग्रीनबुक
बेस्ट डायरेक्टर: अलफॉन्सो क्यूरॉन (रोमा)
बेस्ट एक्ट्रेस: रामी मालेक
बेस्ट एक्टर: ओलिविया कोलमन
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: रेजिना किंग
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: माहेरशला अली
बेस्ट सपोटिंज़्ग फिल्म: रोमा, अल्फोंसो क्येरन
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म: स्पाइडर मैन
बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले: ग्रीन बुक
बेस्ट एडैपटेड स्क्रीनप्ले: ब्लैकलांसमैन
बेस्ट ओरिजनल स्कोर: ब्लैक पैंथर
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर: फ्री सोलो
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट: पीरियड एंड ऑफ सेन्टेंस
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss