लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में
बॅालीवुड स्टार Arjun Kapoor और Malaika Arora का रिश्ता अब सीक्रेट नहीं रहा। दोनों के लाख छुपाने के बाद भी अब कंफर्म हो चुका है की अर्जुन और मलाइका एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आने वाले 'कॅाफी विद करण' के एपिसोड में किरण खेर, मल्लिका दुआ, मलाइका अरोड़ा और वीर दास शिरकत करने पहुंचे।
शो पर करण जौहर ने अपनी बात शुरू करते हुए कहा कि उसने अर्जुन कपूर को चुना है, जिसके जवाब में मलाइका अरोड़ा कहती हैं, 'मुझे अर्जुन कपूर पसंद है, चाहे इस तरह या उस तरह।'
इसके अलावा हाल में आए 'Koffee With Karan' के एपिसोड में Priyanka Chopra और Kareena Kapoor आए थे। इस दौरान दोनों ने कई सीक्रेट रिलेशनशिप को लेकर बातें की। दरअसल, जब करण ने प्रियंका से पूछा की क्या आप जानती हैं कि वरुण धवन किसे डेट कर रहे हैं? प्रियंका ने जवाब दिया, 'मैं सिर्फ अर्जुन और मलाइका के अफेयर के बारे में जानती हूं।' फिर करीना के एक्सप्रेशनस से भी यह साफ हो गया की प्रियंका सच कह रही हैं।
इन सभी बातों से यह तो कंफर्म है की दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बस अब स्टार्स का खुद इस बात को स्वीकार करना बाकी है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss