ये 5 बॉलीवुड कपल बिना शादी रहे साथ, कोई बने जीवनसाथी तो किसी के रास्ते हुए अलग

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

इन दिनों कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म 'लुका छुपी' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म लिव इन रिलेशनशिप पर बनी है। लेकिन आपको पता है कि बॉलीवुड के कई कपल बिना शादी के साथ रह चुके हैं। आइए जानते हैं ऐसे कपल्स के बारे में जो लिव इन में रह चुके हैं। इनमें से कुछ कपल्स ने तो शादी कर ली लेकिन कई कपल्स केे रास्ते अब अलग हो गए हैं। ब्रेेकअप के बाद वे अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।

कैटरीना कैफ -रणबीर कपूर:
अभिनेत्री कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर के रिलेशन के बारे में सभी जानते हैं। ब्रेकअप होने से पहले ये दोनों लिव इन में रहते थे। दोनों साथ में बांद्रा के एक अपार्टमेंट में रहते थे। अब इनका ब्रेकअप हो गया है और दोनों अपनी—अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं।

 

बिना शादी के साथ रहे ये बॉलीवुड कपल्स, किसी ने की शादी तो किसी के रास्ते हुए अलग

सुशांत सिंह राजपूत -अंकिता लोखंडे
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे तब से रिलेशनशिप में थे जब सुशांत टीवी कलाकार थे। ये दोनों टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में साथ नजर आए थे। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। ये दोनों लंबे वक्त तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। बाद में जब सुुशांत बॉलीवुड में आए तो दोनों का ब्रेकअप हो गया।

 

बिना शादी के साथ रहे ये बॉलीवुड कपल्स, किसी ने की शादी तो किसी के रास्ते हुए अलग

राजकुमार राव -पत्रलेखा
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव औश्र उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा लिव इन में रहते हैं। फिल्म 'सिटी लाइट्स' की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी। हाल में पत्रलेखा ने राजकुमार के लिए एक ओपन लव लेटर भी लिखा था। हालांकि दोनों अभी शादी के मूड में नहीं हैं।

बिना शादी के साथ रहे ये बॉलीवुड कपल्स, किसी ने की शादी तो किसी के रास्ते हुए अलग

करीना कपूर-सैफ अली खान
बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में से एक सैफ अली खान और करीना कपूर खान शादी से पहले काफी समय तक लिव इन में रहे थे। इसके बाद दोनों ने वर्ष 2012 में शादी की। दोनों खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं।



बिना शादी के साथ रहे ये बॉलीवुड कपल्स, किसी ने की शादी तो किसी के रास्ते हुए अलग

सोहा अली खान-कुणाल खेमू
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान भी शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। सोहा और कुणाल खेमू पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे और बाद में उन्होंने शादी की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment