लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

स्टंट शो 'Khatron Ke Khiladi 9' में कॉमेडियन Bharti Singh और अपने पति haarsh limbachiyaa नजर आए। इस शो में भारती सिंह सभी प्रतियोगी का खूब मनोरंजन कर रही हैं। इसके साथ ही भारती और हर्ष को लेकर एक खबर सामने आई है। यह कपल जल्द ही एक टीवी रियलिटी शो में एक साथ नजर आने वाला है। आपको बता दें कि भारती अभी तक शो 'खतरों के खिलाड़ी' में बनी हुई हैं जबकि हर्ष बाहर हो गए हैं।

रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी : जिगर पे ट्रिगर' के बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया अब एक और स्टंट शो में नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार, ये दोनों स्टंट पर आधारित शो 'खतरा, खतरा, खतरा' में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि हर्ष इस शो के क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। हर्ष, आदित्य नारायण, विकास गुप्ता और टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन के साथ भारती इस शो में एंकरिंग करेंगी।

नए शो के बारे में बताया जा रहा है कि इस रियलिटी शो में स्टंट मजेदार तरीके से किए जाएंगे और इसकी शूटिंग मुंबई, दिल्ली और आगरा में की जाएंगी। आपको बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी' में एक टास्क के दौरान भारती सिंह को अस्थमा अटैक आ गया था। हालांकि अब उनकी तबीयत ठीक बताई जा रही हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss