4 मिनट की लंबे किस से विवादों में आई थी ये एक्ट्रेस, अपने ही पति की फिल्म के हीरो के साथ रातों रात हुई थी गायब

advertise here
Read Full Article from Here

लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

फिल्म इंडस्ट्री की पहली ड्रीम गर्ल कही जाने वाली देविका रानी (Devika Rani) का आज जन्मदिन है। देविका ने उस दौर में फिल्मों में अभिनय किस जब महिलाओं को घर से निकलने की नहीं दिया जात था। बता दें कि उनका जन्म 30 मार्च, 1908 को आंध्रप्रदेश (Devika Rani birthday) के वाल्टेयर में हुआ था। उस दौर मूें उनके 4 मिनट के लंबे किस ने हर तरफ हड़कंप मचा दिया था।

देविका रानी ने इंग्लैंड के रॉयल अकादमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट में अभिनय की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने वास्तुकला में डिप्लोमा लिया। इस दौरान उन्हें बुस्र बुल्फ नामक फिल्म निर्माता ने अपनी कंपनी में बतौर डिजाइनर काम दिया। इसी दौरान उनका रुझान एक्टिंग की तरफ हुआ। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग के क्षेत्र में आने का फैसला किया। देविका का परिवार उनके इस फैसले के खिलाफ था।

Devika Rani


खबरेांदेविका की मुलाकात फेमस निर्माता हिमांशु राय से हुई थी और हिमांशु राय देविका रानी की सुंदरता पर दिल हर बैठे थे। इसी के चलते उन्होंने देविका को फिल्म 'कर्म' में काम करने का प्रस्ताव दे दिया और उन्होंने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। जहां बाद में हिमांशु राय 1933 में फिल्म 'कर्म' में नायक की भूमिका में नजर आए और अभिनेत्री के रूप में देविका रानी थी। इस फिल्म में हिमांशु राय के साथ देविका ने करीब 4 मिनट का किसिंग सीन देकर सभी को चौंका दिया था। इस किस के चलते काफी विवाद हुआ था। वहीं उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था और फिल्म को बैन कर दिया गया। इसके बाद हिमांशु ने देविका से शादी कर ली।

 

Devika Rani

वहीं साल 1936 में आई फिल्म 'जीवन नैया' ने देविका और हिमांशु राय की शादीशुदा जिंदगी में भूचाल ला दिया था। दरअसल, फिल्म की शूटिंग के दौरान देविका रानी और फिल्म के हीरो नजमुल हुसैन गायब हो गए। इसके बाद दोनों कोलकाता में मिले। देविका नजमुल हुसैन से शादी करना चाहती थीं। बाद में स फिल्म से नजमुल हुसैन को निकाल दिया गया था और उनकी जगह फिल्म में अशोक कुमार की एंट्री हुई। बता दें कि देविका रानी 9 मार्च, 1994 को उन्होंने दुनिया से अलविदा कह दिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss

Click to comment