लेटेस्ट खबरें हिंदी में, अजब - गजब, टेक्नोलॉजी, जरा हटके, वायरल खबर, गैजेट न्यूज़ आदि सब हिंदी में

टेलीविजन के मशहूर अभिनेता शरद मल्होत्रा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों बने हुई हैं। खबरों के अनुसार वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो अप्रेल के महीने दिल्ली की डिजाइनर रिप्ची भाटिया से शादी करेंगे। खबरें से तो यह भी कि शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। शादी की खास बात यह होगी कि रिप्ची अपने कपड़े खुद डिजाइन करेंगी। सोशल मीडिया पर यह खबरें तेजी से वायरल हो रह हैं।

शरद के एक करीबी ने बताया, ‘पूजा बिष्ट से पिछले साल हुए अपने ब्रेक-अप के बाद शरद मल्होत्रा किसी के साथ रिलेशन में जाने के मूड में नहीं थे। उनकी मां लगातार उनसे शादी करने का दबाव बना रही थी। गत वर्ष जब शरद मल्होत्रा एक फैमिली फंक्शन में गए तब उनकी मुलाकात रिप्ची के साथ हुई, जो उन्हें पहली नजर में ही पसंद आ गईं। शरद की मां को भी रिप्ची को पसंद आई थीं।

आपको बता दें शरद मल्होत्रा अपने काम के साथ-साथ अपने रिश्तों के कारण भी काफी चर्चा में रहे हैं। साल 2015 में उनका नाम सामने आया था जब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड दिव्यांका त्रिपाठी के साथ ब्रेक-अप किया था। दोनों ने एक-दूसरे को लगभग 8 साल तक डेट किया था। इसके बाद उनका नाम पूजा बिष्ट से जुड़ा लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal Read Full Article
via Patrika Rss